रानीताल गांव में महिला पर बर्बर हमला: पड़ोसीयों ने घर में घुसकर की मारपीट, तमाशबीन बने रहे लोग, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Boby Ali

छतरपुर: जिले के बाजना थाना क्षेत्र के रानीताल गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पड़ोसियों ने एक महिला को घर से बाहर खींचकर बेरहमी से पीटा। पीड़ित महिला पूनम लोधी ने आरोप लगाया है कि गांव के ही दबंग लोगों ने उसे अकेला पाकर लाठी-डंडों, लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा और फिर उसे घर से बाहर फेंक दिया। घटना के दौरान महिला चीखती-चिल्लाती रही लेकिन गांववाले तमाशा देखते रहे।

महिला के अनुसार, हिरदेश लोधी, करिश्मा लोधी, विकास उर्फ विक्कु लोधी, गोविंद लोधी और श्यामबाई लोधी ने मिलकर उस पर हमला किया। आरोपियों ने न केवल घर में घुसकर महिला को मारा बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के गर्दन, पीठ और सीने पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है।

पूनम लोधी ने बताया कि जब उन्होंने पुलिस में शिकायत की, तो बाजना थाना पुलिस ने अब तक आरोपियों पर एफआईआर दर्ज नहीं की। महिला का कहना है कि आरोपी खुलेआम धमकियां दे रहे हैं कि उनका रिश्तेदार पुलिस में है, इसलिए कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। यह धमकियां सुनकर न केवल पीड़ित परिवार बल्कि मोहल्ले के लोग भी भयभीत हैं।

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों की दबंगई के आगे झुक गई है और उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग कहते हैं कि यदि पुलिस ने समय रहते कदम नहीं उठाए तो ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं। फिलहाल पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है और वह न्याय की उम्मीद में प्रशासनिक कार्रवाई का इंतज़ार कर रही है।

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime