,

ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार कर रहा किशोर, तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर मौत

BY: Yoganand Shrivastva

बलिया, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक 16 वर्षीय किशोर की जान ईयरफोन लगाने की लापरवाही के कारण चली गई। शुक्रवार शाम यह घटना रसड़ा थाना क्षेत्र के उदैराना गांव के पास घटी, जब युवक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था।

तेज आवाज में गाना सुन रहा था किशोर
मृतक अरविंद राजभर, जो उदैराना गांव का निवासी था, अपने ईयरफोन में तेज आवाज में गाना सुन रहा था। उसी दौरान वह रेलवे लाइन पार करने लगा, लेकिन उसे कान में ईयरफोन होने की वजह से ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी।

ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की चपेट में आया
अरविंद जैसे ही पटरी पार कर रहा था, तभी बलिया की ओर जा रही ताप्ती गंगा एक्सप्रेस तेजी से वहां पहुंच गई और वह उसकी चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पहुंची आरपीएफ
हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस (आरपीएफ) घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को सूचित कर दिया गया है और पूरे गांव में मातम का माहौल है।

सावधानी की है जरूरत
इस घटना के बाद से स्थानीय लोग खासे चिंतित हैं और युवाओं के बीच ईयरफोन का अत्यधिक उपयोग, खासकर रेलवे ट्रैक या सड़क पार करते समय, चर्चा का विषय बन गया है। जानकारों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से बचना ही बेहतर है, क्योंकि थोड़ी सी अनदेखी भी जानलेवा साबित हो सकती है।

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…

अचानक बदल गया AI का नाम! ट्रंप बोले- ‘ये आर्टिफिशियल नहीं’, जानें अब क्या होगा नया नाम

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से विस्तार पूरी दुनिया में…

Trump ने सुंदर पिचाई को कहा ‘मॉन्स्टर’, बोले- ‘इतने बड़े हैं कि कोई जानता भी नहीं’

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के…