,

सुपौल में प्रेम संबंध के शक में बवाल, भीड़ ने युवक को पेड़ से बांधकर पीटा

BY: Yoganand Shrivastva

सुपौल। बिहार के सुपौल जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक और शादीशुदा महिला को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने कानून अपने हाथ में ले लिया। आरोप है कि दोनों को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।यह मामला बलुआ बाजार थाना क्षेत्र के तुलसीपट्टी गांव का बताया जा रहा है।

ट्यूशन पढ़ाने वाले युवक के साथ हुई मारपीट

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रविवार को ग्रामीणों ने गांव में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाले एक युवक को एक शादीशुदा महिला के साथ संदिग्ध हालत में देख लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और एक पेड़ से बांध दिया। इसके बाद युवक की जमकर पिटाई की गई। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो भी बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।पिटाई के दौरान मौके पर मौजूद भीड़ में से किसी ने भी युवक को बचाने की कोशिश नहीं की।

पंचायत में लगाया गया आर्थिक दंड

मामले के बाद गांव में पंचायत बैठी, जिसमें युवक पर आर्थिक दंड लगाया गया। जानकारी के अनुसार, तय की गई राशि में से लगभग डेढ़ लाख रुपये युवक के परिजनों ने पंचायत के लोगों के पास जमा कर दिए हैं। बाकी रकम के बदले युवक की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन को गिरवी रखा गया है, जिसे पूरी राशि चुकाने के बाद लौटाए जाने की बात कही जा रही है।

कानून व्यवस्था पर भी उठे सवाल

इस घटना के बाद कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…