,

पाकिस्तान रवाना हुआ 92 सिख श्रद्धालुओं का जत्था, ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब में टेकेंगे मत्था

- Advertisement -
Ad imageAd image
A group of 92 Sikh pilgrims left for Pakistan to pay obeisance at Nankana Sahib and Kartarpur Sahib.

Report; Gurdeep Singh Gujral, Edit By: Vijay Nandan

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब छठी पाठशाही से सोमवार को 92 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान के पवित्र गुरुद्वारों की धार्मिक यात्रा के लिए रवाना हुआ। जत्थे को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर झींडा ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यात्रा के दौरान वे देश की एकता, मर्यादा और सम्मान को सर्वोपरि रखें तथा किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि से दूर रहें। उन्होंने कहा कि यह यात्रा श्रद्धा और सद्भाव का प्रतीक है, इसलिए सभी को गुरु के उपदेशों का पालन करते हुए संयम और श्रद्धा से यात्रा करनी चाहिए।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान के धार्मिक स्थलों की यात्राएं अस्थायी रूप से रोक दी गई थीं, लेकिन हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की विशेष अपील के बाद केंद्र सरकार ने यात्रा को दोबारा शुरू करने की अनुमति दी।

इस वर्ष पूरे हरियाणा से कुल 200 श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 92 श्रद्धालुओं की ही वेरीफिकेशन प्रक्रिया पूरी हो सकी। रवाना हुआ जत्था ननकाना साहिब, करतारपुर साहिब सहित अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारों में मत्था टेकने के बाद 13 नवंबर को वापसी करेगा।

यात्रा के प्रबंधक हरकीरत सिंह ने बताया कि इस बार के जत्थे में लगभग 20 श्रद्धालु ऐसे हैं जो दूसरी या तीसरी बार पाकिस्तान यात्रा पर जा रहे हैं, जबकि शेष श्रद्धालु पहली बार वहां के पवित्र स्थलों के दर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आवास की विशेष व्यवस्था की गई है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Asian Women’s Hockey Championship : अक्टूबर-नवम्बर में होगी एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप- सीएम डॉ. यादव

Asian Women's Hockey Championship : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में

Asian Women’s Hockey Championship : अक्टूबर-नवम्बर में होगी एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप- सीएम डॉ. यादव

Asian Women's Hockey Championship : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में

Roshan Kumar Arrested: नवगछिया का 50 हजार का इनामी टॉप-10 अपराधी रोशन कुमार गिरफ्तार

Roshan Kumar Arrested नवगछिया जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल

असम बाढ़ पर छलका टीवी एक्ट्रेस Devoleena Bhattacharjee का दर्द, मां के फंसे होने का किया खुलासा

Devoleena Bhattacharjee: असम में आई भीषण बाढ़ ने हजारों परिवारों की जिंदगी

Leopard Attack: गन्ने के खेत में तेंदुए का हमला, महिला की मौत से दहला गांव

रिपोर्टर: शमशेर मलिक Leopard Attack, मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के पीपलसाना

Patwari Protest: वेतन विसंगति और पदोन्नति की मांग को लेकर पटवारियों का एकदिवसीय धरना, सरकार को सौंपा ज्ञापन

Patwari Protest को लेकर छत्तीसगढ़ के एमसीबी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिला मुख्यालय में राजस्व

Live: दतिया उपचुनाव: 7 राउंड के बाद कांग्रेस आगे, घनश्याम सिंह ने बनाई बढ़त

सातवें राउंड के बाद कांग्रेस को बढ़त Live मध्य प्रदेश की दतिया