,

फ़िरोज़ाबाद में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बैंक से पैसे निकाल कर लौट रही महिला का थैला छीनकर बदमाश फरार

A daylight robbery took place in Firozabad. A woman was returning from a bank after withdrawing money and the robbers fled.

फ़िरोज़ाबाद से बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ दिनदहाड़े एक महिला को निशाना बनाकर अज्ञात बदमाश उसका थैला छीनकर फरार हो गए। घटना इतनी अचानक हुई कि महिला सदमे में आकर बेहोश हो गई। लूट की इस वारदात से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

घटना थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के बस स्टैंड रोड स्थित संस्कृत विद्यालय के पास की है। जानकारी के अनुसार महिला बैंक से पचास हजार रुपये निकालकर घर लौट रही थी। जैसे ही वह विद्यालय के पास पहुँची, तभी दो अज्ञात बदमाश वहाँ पहुंचे। महिला के अनुसार बदमाशों ने अचानक उसका मुंह दबाकर उसका थैला छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

घटना के तुरंत बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गई और बेहोश महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार महिला को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने लूट की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और शक के आधार पर कई लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। महिला ने इशारों में बताया है कि दो लोग आए थे और उन्होंने उसका मुंह दबाकर जबरन थैला छीना है।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…