Report: Suresh kumar
A dangerous bike stunt video featuring two girls सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने और इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने का भूत युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। हाल ही में एक नया हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें दो लड़कियां देर रात एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर खतरनाक स्टंट करती नजर आ रही हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में बाइक चला रही लड़की और उसके पीछे बैठी दूसरी लड़की, दोनों ही चलती गाड़ी पर हाथ छोड़कर पोज़ दे रही हैं और रील बनवा रही हैं।
A dangerous bike stunt video featuring two girls माजन मोड़ से बेलौजी के बीच का मामला, सुरक्षा पर उठे सवाल
यह पूरा मामला माजन मोड़ से लेकर बेलौजी के बीच के मुख्य मार्ग का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यह एक व्यस्त मुख्य सड़क (Main Road) है, जहां देर रात भी भारी और छोटे वाहनों का लगातार आवागमन बना रहता है। ऐसी स्थिति में लड़कियों द्वारा किया गया यह स्टंट न सिर्फ उनकी खुद की जान को जोखिम में डाल रहा है, बल्कि राह चलते अन्य वाहन चालकों के लिए भी बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।
A dangerous bike stunt video featuring two girls जान की परवाह किए बिना नियमों की उड़ाई धज्जियां, कार्रवाई की मांग
इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स में काफी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि लाइक्स और व्यूज के चक्कर में इन लड़कियों को अपनी जान की जरा भी परवाह नहीं है। यातायात नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाने वाले इस वीडियो पर अब लोग स्थानीय पुलिस और प्रशासन से संज्ञान लेने की मांग कर रहे हैं, ताकि ऐसे खतरनाक स्टंट करने वालों पर लगाम कसी जा सके।





