शाबाश ! आगरा पुलिस: अगवा 4 वर्षीय मासूम 24 घंटे में दिल्ली से बरामद, आरोपी तक ऐसे पहुंची पुलिस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Well done! Agra Police: Kidnapped 4-year-old boy recovered from Delhi within 24 hours; this is how police reached the accused.

रिपोर्ट- करीम खान, एडिट- विजय नंदन

आगरा: आगरा पुलिस ने वो कर दिखाया है, जिसकी आम लोगों को उम्मीद होती है। मामला ताजगंज क्षेत्र से अगवा की गई चार वर्षीय मासूम बच्ची था, जिसे पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई एसीपी अरीब अहमद के नेतृत्व में की गई, जिसमें पुलिस टीम ने बेहतरीन तत्परता और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया। पुलिस के अनुसार बुधवार शाम बच्ची अचानक लापता हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज में उसे एक युवक के साथ जाते हुए देखा गया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन दिल्ली में ट्रेस की गई। इस सुराग का सिरा पकड़ कर एसीपी अरीब अहमद और उनकी टीम ने दिल्ली पहुंचकर गुप्त रूप से घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया। बच्ची को आगरा लाया गया। जहां मेडिकल परीक्षण के बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा।

cctv: बच्ची का हाथ पकड़कर ले जाते हुए मानव तस्कर

इस त्वरित कार्रवाई से पूरे शहर में आगरा पुलिस की सराहना की जा रही है। बच्ची के परिजनों ने पुलिस और एसीपी अरीब अहमद का आभार जताते हुए कहा कि पुलिस की तत्परता से उनकी नन्ही बिटिया सुरक्षित लौट आई है।

वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और यह जांच की जा रही है कि अपहरण के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर शहर के प्रबुद्धनजनों ने मांग की है कि पुलिस टीम को इस सराहनीय कार्रवाई के लिए पुरुष्कृत किया जाना चाहिए।