भारत 2040 तक चांद पर भेजेगा इंसान, ISRO प्रमुख ने साझा की टाइमलाइन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष वी. नारायणन ने बुधवार को ऐलान किया कि भारत का लक्ष्य है कि 2040 तक अपने नागरिकों को चांद पर भेजा जाए और सुरक्षित वापस लाया जाए। इसके लिए तैयारी पहले से ही जोरों पर है।

गगनयान मिशन की शुरुआत 2027 में
नारायणन ने बताया कि भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान ‘गगनयान’ 2027 के पहले तिमाही में लॉन्च होगी। इसके पहले तीन मानवरहित मिशन होंगे। पहला मिशन दिसंबर 2025 में होगा, जिसमें हाफ ह्यूमनॉयड रोबोट ‘व्योममित्र’ अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। इसके बाद 2026 में दो और मानवरहित मिशन किए जाएंगे।

भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन 2035 तक तैयार
ISRO प्रमुख ने कहा कि भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन ‘भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन’ (BAS) 2035 तक तैयार हो जाएगा। इसके शुरुआती मॉड्यूल 2027 तक अंतरिक्ष में स्थापित किए जा सकते हैं। इसके अलावा, चंद्रयान-4, चंद्रयान-5, नया मंगल मिशन और खगोलीय वेधशाला मिशन ‘एक्सओएम’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट भी पाइपलाइन में हैं। साथ ही, वीनस ऑर्बिटर मिशन को शुक्र ग्रह के अध्ययन के लिए मंजूरी दी जा चुकी है।

अंतरिक्ष में निजी क्षेत्र की भागीदारी
नारायणन ने बताया कि भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर जोर दे रहा है। IN-SPACE ने निजी कंपनियों और स्टार्टअप्स को जोड़कर इस क्षेत्र में तेजी लाई है। पहले जहां एक-दो स्टार्टअप थे, अब लगभग 300 स्टार्टअप्स सैटेलाइट निर्माण, लॉन्च सेवाएं और डेटा विश्लेषण में काम कर रहे हैं। ये कृषि, आपदा प्रबंधन, दूरसंचार, रेल, वाहन निगरानी और मछली पालन जैसे क्षेत्रों में मदद कर रहे हैं।

लॉन्च क्षमता और नई तैयारियां
भारत की लॉन्च क्षमता में तेजी से सुधार हो रहा है। नारायणन ने बताया कि पहले 35 किलो वजन तक के उपग्रह लॉन्च किए जाते थे, जबकि अब यह क्षमता 80,000 किलो तक बढ़ रही है। इसके लिए श्रीहरिकोटा में तीसरा लॉन्च पैड बनाया जा रहा है, जिसकी लागत लगभग 4000 करोड़ रुपये होगी और यह अगली पीढ़ी के लॉन्च वाहनों (NGLV) का समर्थन करेगा।

ISRO की उपलब्धियां और भविष्य के लक्ष्य
नारायणन ने गर्व के साथ बताया कि चंद्रयान-1 ने चांद पर पानी की खोज की, और चंद्रयान-3 ने दक्षिणी ध्रुव के पास पहली सॉफ्ट लैंडिंग की। भारत ने हाल ही में ‘स्पाडेक्स’ मिशन के जरिए अंतरिक्ष में डॉकिंग और अनडॉकिंग की क्षमता हासिल की, और श्रीहरिकोटा से 100वां लॉन्च (जीएसएलवी F15/NVS-02 मिशन) भी सफल रहा।

AI, रोबोटिक्स और बिग डेटा का महत्व
नारायणन ने कहा कि AI, रोबोटिक्स और बिग डेटा अंतरिक्ष अन्वेषण का भविष्य हैं। उन्होंने बताया कि भारत के 8 प्रमुख परमाणु संयंत्रों में 23 रिएक्टर काम कर रहे हैं, जिनमें तारापुर और भाभा अनुसंधान केंद्र शामिल हैं। नारायणन ने यह भी कहा कि भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और अंतरिक्ष क्षेत्र में 9 क्षेत्रों में अग्रणी है।

Lucknow बहुगुणा जी भारतीय राजनीति के अविस्मरणीय स्तंभ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Report: Vandna Rawat Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार

Nagpur में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: बोले- ‘चार बच्चे पैदा करें और एक संघ को समर्पित कर दें’

Nagpur महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर

Harda: तालाब निर्माण की आड़ में सरकारी जमीन पर अवैध उत्खनन, नियमों को ताक पर रख चल रहा खेल

संवाददाता- राजेंद्र बिल्लौरे Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले में खनिज माफिया

Political Defection: अंबाला में AAP को बड़ा झटका, वार्ड 7 उम्मीदवार लक्ष्मी देवी BJP में शामिल

Political Defection: अंबाला, चुनावी माहौल के बीच हरियाणा के अंबाला में आम

Illegal Liquor Smuggling: सीतापुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 95 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Illegal Liquor Smuggling: अम्बिकापुर, सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र में पुलिस ने

Hospital Inspection: सीतापुर 100 बिस्तर अस्पताल का औचक निरीक्षण, कई गंभीर खामियां उजागर

Hospital Inspection: सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित 100 बिस्तर अस्पताल का बीती

Aaj ka Panchang: जानकी नवमी और श्री हरि जयंती पर बन रहे विशेष योग

शनिवार, 25 अप्रैल 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद

Horoscope: जानें आज का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए कल का दिन राहत भरा रहेगा। लंबे

Panchayati Raj Diwas : लोकतंत्र की सशक्त धारा, पंचायती राज व्यवस्था

Panchayati Raj Diwas : भारत की प्राचीनतम लोकतांत्रिक परंपराओं में से एक

PoliceRaid : रायपुर में ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘3 Stumps’ पर बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर रेड

रायपुर ब्यूरो PoliceRaid : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी

UP ATS Action: यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, ISI नेटवर्क से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार

रिपोर्ट- राशिद UP ATS Action: नोएडा से दबोचे गए तुषार चौहान उर्फ

Roorkee: डीजे के शोर से भड़का विवाद, जमकर हुआ पथराव, कई घायल

Report by: Salman Malik Roorkee: उत्तराखंड के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला

Ai Job Cuts : AI के बढ़ते प्रभाव से टेक सेक्टर में छंटनी तेज, हजारों नौकरियां खतरे में

Ai Job Cuts : टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर