,

GlobalTension : होर्मुज पर तनाव के बीच कैसे बनेगी बात, संसद की मंजूरी भी जरूरी, ट्रंप के पास सिर्फ 7 दिन

GlobalTension war congress-approval-deadline Trump

By: Rakhi Verma

GlobalTension : अमेरिका –इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग अब डोनाल्ड ट्रंप के गले की फांस बन रही है… ट्रम्प के पास सिर्फ 7 दिन बचे हैं क्योंकि अमेरिकी संविधान के मुताबिक, किसी भी युद्ध को जारी रखने के लिए 60 दिन के भीतर संसद की मंजूरी लेनी पड़ती है। ट्रंप ने संसद को 2 मार्च को युद्ध के बारे में बताया था लिहाजा अब 1 मई से पहले उन्हें संसद से मंजूरी लेनी है। अब जरा अमेरिकी संसद की संरचना समझते है…यहां संसद के दो सदन है उच्च सदन को सीनेट कहते हैं और निम्न सदन कांग्रेस कहलाती है।

GlobalTension : किसी भी प्रस्ताव का दोनों सदनों से पास होना जरूरी होता है। अब समस्या ये है कि 100 सदस्यों वाले सीनेट में ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी के वैसे तो 53 सांसद हैं यानि बहुमत ट्रंप के पास है लेकिन उनकी ही पार्टी के लगभग 10 सांसद ईरान युद्ध के विरोध में आवाज उठा चुके हैं। जबकि कमला हैरिस के नेचृत्व में विपक्षी डेमोक्रेट एकजुट रहने वाले हैं। ऐसे में अगर युद्ध का प्रस्ताव सीनेट में गिरता है तो ट्रंप को युद्ध रोकना होगा और वैश्विक स्तर पर ट्रंप का मजाक बनना तय है। इसलिए अब ट्रम्प 1 मई से पहले किसी भी तरह युद्ध को खत्म करना चाहते हैं।

GlobalTension : इस कानून में 60 दिन के बाद एक और विकल्प है। राष्ट्रपति एक बार के लिए 30 दिन का अतिरिक्त समय ले सकते हैं, लेकिन यह सिर्फ सैनिकों की सुरक्षित वापसी के लिए होता है, न कि युद्ध जारी रखने के लिए। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या ट्रम्प इस समय सीमा को नजरअंदाज कर सकते हैं। अमेरिका के कई राष्ट्रपति पहले भी यह दलील देते रहे हैं कि संविधान उन्हें सेना के प्रमुख के रूप में कई बड़े अधिकार देता है, इसलिए इस तरह की कानूनी सीमाएं पूरी तरह लागू नहीं होतीं।

GlobalTension : ऐसे में बड़ा सवाल है कि आगे क्या होगा ? ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान में प्रस्तावित शांति वार्ता फिलहाल अनिश्चित स्थिति में है। दोनों देशों के बीच तनाव से दुनिया को जो परेशानी हो रही है वो अलग…. ऐसे में आगे की तस्वीर क्या होगी ? इसी पर करेंगे चर्चा लेकिन पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स को देखे तो….

GlobalTension : पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स

GlobalTension : इजराइल-लेबनान सीजफायर बढ़ा
• डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में इजराइल और लेबनान के राजदूत स्तर की
• दूसरी बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर को
• तीन हफ्तों के लिए बढ़ाने का ऐलान किया

GlobalTension : भारत की एडवाइजरी


• भारत सरकार ने अपने नागरिकों को ईरान की यात्रा न करने की सलाह दी है
• विदेश मंत्रालय ने कहा, कि मौजूदा हालात को देखते हुए लोगों को वहां जाने से बचना चाहिए

GlobalTension : होर्मुज में टोल वसूली


• ईरान ने गुरुवार को पहली बार होर्मुज में जहाजों से टोल वसूला है
• इसे बैंक में जमा भी करा दिया गया है, हालांकि राशि का खुलासा नहीं किया है

GlobalTension : निर्वासित क्राउन प्रिंस का विरोध


• ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी पर बर्लिन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस से
• निकलते वक्त लाल रंग फेंका गया

GlobalTension : ट्रंप की ताकत घटाने में विपक्ष फेल


• अमेरिकी सीनेट में ट्रंप की युद्ध करने की ताकत को कम करने का प्रस्ताव
• पांचवीं बार खारिज हो गया, इसके खिलाफ 51 वोट पड़े, जबकि समर्थन में 46 वोट
• इस बीच ईरान की राजधानी तेहरान में धमाकों की खबर सामने आई है
• जो युद्धविराम लागू होने के दो हफ्ते बाद पहली बार हुआ है
• हालांकि इन धमाकों की वजह साफ नहीं हो पाई है और
• इजरायल ने इसमें अपनी भूमिका से इंकार किया है

GlobalTension : अमेरिका की बढ़ती सैन्य मौजूदगी


• अमेरिका ने अपनी ताकत बढ़ाते हुए एक और विमानवाहक पोत
• यूएसएस जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश को मध्य पूर्व में तैनात कर दिया है
• इसके साथ ही अब इस क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना के तीन बड़े युद्धपोत मौजूद हैं
• अमेरिकी सेना ने हाल ही में हिंद महासागर में एक जहाज को भी रोका था
• जो ईरान से तेल ले जा रहा था

Chhattisgarh SIR: मतदाता सूची में 25 लाख की कमी पर सियासी घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR…

Kawardha News: तीन महीने में उखड़ गई 43 लाख की सड़क, जांच में फेल तो चला बुलडोजर

Kawardha News: कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक के गुंझेटा गांव में करीब…