रायपुर ब्यूरो
PoliceRaid : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ‘3 Stumps’ नामक ऑनलाइन सट्टा ऐप के कथित मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर पर पुलिस ने छापा मारा है।
PoliceRaid : क्राइम ब्रांच और गंज थाना की संयुक्त टीम की छापेमारी, विदेशी नेटवर्क के सुराग मिलने के बाद एक्शन
PoliceRaid : यह कार्रवाई Raipur Crime Branch और Ganj Police Station की संयुक्त टीम द्वारा की गई। छापेमारी में डीएसपी, टीआई समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है।

PoliceRaid : सूत्रों के मुताबिक, बाबू खेमानी के विदेशी नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी मिलने के बाद यह रेड की गई। पुलिस पिछले एक घंटे से घर में मौजूद दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों को खंगाल रही है।
PoliceRaid : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस सट्टा नेटवर्क के तार देश के बाहर तक जुड़े हो सकते हैं, जिससे बड़े स्तर पर अवैध लेनदेन और सट्टेबाजी का संचालन किया जा रहा था।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छापेमारी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना है। फिलहाल जांच जारी है और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

