,

Kosi River में चौथी लड़की का शव बरामद, सुपौल में पोस्टमार्टम, परिवारों में मातम

https://swadeshlive.com/kosi-river-drowning-supaul-girls/

Report by: Ajit Kumar

Kosi River: बिहार के सुपौल जिले में कोसी नदी में डूबने की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। 22 तारीख को हुई इस घटना में डूबी चार लड़कियों में से आखिरी लड़की राधिका कुमारी का शव भी बरामद कर लिया गया है। इससे पहले तीन अन्य लड़कियों के शव पहले ही मिल चुके थे, जबकि राधिका की तलाश लगातार जारी थी।

Kosi River: उसी स्थान के पास मिला शव

मंगलवार को राधिका का शव उसी स्थान के आसपास मिला, जहां वह अन्य लड़कियों के साथ नहाने गई थी। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

Kosi River: पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया

Kosi River

स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल भेज दिया। प्रशासन द्वारा मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Kosi River: परिवारों में पसरा मातम

इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। मृतक लड़कियों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है।

Kosi River: जनप्रतिनिधि ने की मुआवजे की मांग

मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधि मुन्ना कुमार राम ने बताया कि 22 तारीख को चारों लड़कियां एक साथ नदी में नहाने गई थीं, इसी दौरान गहरे पानी में जाने से यह हादसा हुआ। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा और हर संभव सहायता देने की मांग की है।

Kosi River: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर नदी किनारे सुरक्षा और सतर्कता की आवश्यकता को उजागर किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को ऐसे क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

read also: Khatu Shyamji पहुंचे चिराग पासवान, कहा- 5 राज्यों में बनेगी मोदी सोच वाली सरकार, कांग्रेस का होगा सफाया

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…