रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव
Youth Suicide : Jamshedpur के डिमना NH-33 इलाके के रहने वाले एक युवक की Hyderabad में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रेम प्रकाश उर्फ “राजू” के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
Youth Suicide : क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि प्रेम प्रकाश हैदराबाद में रहकर काम करता था। गुरुवार को उसका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
Youth Suicide : पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
Youth Suicide : परिजनों को दी गई सूचना
घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। परिवार के सदस्य हैदराबाद पहुंचने वाले हैं, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
Youth Suicide : परिवार में शोक की लहर
इस घटना से जमशेदपुर में मृतक के परिवार और परिचितों में गहरा शोक है। पूरे इलाके में इस घटना को लेकर दुख का माहौल है।
ये भी जानिए Aap Internal Rift : आप में पड़ी दरार, राघव चड्ढा समेत दो तिहाई सांसद बीजेपी में जाएंगे





