,

Harda: तालाब निर्माण की आड़ में सरकारी जमीन पर अवैध उत्खनन, नियमों को ताक पर रख चल रहा खेल

Harda

संवाददाता- राजेंद्र बिल्लौरे

Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले में खनिज माफिया के हौसले बुलंद हैं। सिराली तहसील के ग्राम महेंद्र गांव खुटवाल में तालाब निर्माण की अनुमति की आड़ में सरकारी भूमि को छलनी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। माफिया न केवल राजस्व को चूना लगा रहे हैं, बल्कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर ग्रामीणों और मवेशियों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं।

Harda निजी जमीन की अनुमति और सरकारी धरा पर कब्जा

मामले की गहराई में जाने पर पता चलता है कि यहाँ खसरा नंबर 15 की पौने दो एकड़ निजी भूमि में से केवल एक एकड़ में तालाब खुदाई की वैधानिक अनुमति ली गई थी। खनिज विभाग ने करीब 2000 घन मीटर मिट्टी निकालने की परमिशन दी थी। लेकिन धरातल पर स्थिति इसके उलट है; खनन माफिया ने निजी क्षेत्र को छोड़कर सड़क किनारे स्थित बहुमूल्य सरकारी जमीन को खोदना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह सब खनिज विभाग की कथित मिलीभगत और साठ-गांठ के बिना संभव नहीं है।

Harda सुरक्षा मानकों की अनदेखी: बन गए ‘मौत के गड्ढे’

माइनिंग नियमों के अनुसार, उत्खनन स्थल पर तार फेंसिंग और चेतावनी बोर्ड लगाना अनिवार्य है, लेकिन यहाँ इन नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सड़क के बिल्कुल किनारे किए गए गहरे गड्ढे अब राहगीरों और पशुओं के लिए काल बन गए हैं। ग्रामीणों में इस बात को लेकर गहरा आक्रोश है कि बिना किसी सुरक्षा घेरे के जारी इस अवैध कार्य की वजह से कभी भी कोई मासूम बच्चा या मवेशी इन गड्ढों का शिकार हो सकता है। ट्रकों के माध्यम से मिट्टी का अवैध परिवहन भी बेखौफ जारी है।

Harda प्रशासन ने साधी चुप्पी, अब जांच का भरोसा

जब यह मामला मीडिया के जरिए सुर्खियों में आया, तब जाकर प्रशासनिक अमला हरकत में दिखा। सिराली तहसीलदार विजय साहू ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित क्षेत्र से बाहर या सरकारी जमीन पर खुदाई की पुष्टि होती है, तो मौका मुआयना कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जिला खनिज अधिकारी प्रगति सोनवाने ने भी टीम भेजकर जांच कराने की बात कही है। हालांकि, सवाल अब भी बरकरार है कि इतना बड़ा उत्खनन अधिकारियों की नजरों से अब तक ओझल कैसे रहा?

Read this: Political Defection: अंबाला में AAP को बड़ा झटका, वार्ड 7 उम्मीदवार लक्ष्मी देवी BJP में शामिल

Bhiwani News : ₹4,200 की रिश्वत मांगने वाला पटवारी गिरफ्तार, ₹2,200 लेते ACB ने रंगे हाथों दबोचा

रिपोर्ट: जगबीर दुग्गल, भिवानी Bhiwani News : भिवानी। हरियाणा में भ्रष्टाचार के…

Uttarakhand में बड़ा बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 12 लोगों की मौत की खबर

रिपोर्ट- महेश पंवार Uttarakhand: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार सुबह…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, तूफान अकवान…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर 66 गांवों के किसानों…

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…