,

Political Defection: अंबाला में AAP को बड़ा झटका, वार्ड 7 उम्मीदवार लक्ष्मी देवी BJP में शामिल

Political Defection

Political Defection: अंबाला, चुनावी माहौल के बीच हरियाणा के अंबाला में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। वार्ड 7 से AAP उम्मीदवार लक्ष्मी देवी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। उनके साथ सैकड़ों समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, जिससे स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

Political Defection: पूर्व मंत्री असीम गोयल की मौजूदगी में समर्थकों सहित थामा भाजपा का दामन

लक्ष्मी देवी ने पूर्व मंत्री असीम गोयल की मौजूदगी में भाजपा जॉइन की। इस दौरान असीम गोयल ने उन्हें और उनके समर्थकों को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले हर नए सदस्य को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और पार्टी सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।

Political Defection: लक्ष्मी देवी बोलीं— बीजेपी विकास और मजबूत विचारधारा की पार्टी

बताया जा रहा है कि लक्ष्मी देवी पहले लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़ी रहीं, लेकिन टिकट न मिलने के कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी से चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया था। अब उन्होंने AAP को भी अलविदा कहकर भाजपा का रुख कर लिया है।

read also: Live : CM Dr. मोहन यादव का प्रदेशवासियों के नाम संबोधन, कहा किसानों की समृद्धि ही प्रदेश की असली ताकत

लक्ष्मी देवी ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि बीजेपी विकास और मजबूत विचारों की पार्टी है, जिससे प्रभावित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है। उनके इस कदम को अंबाला की राजनीति में एक अहम बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के

Bhiwani Chemical Tanker Fire: भिवानी में केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग, रेहड़ी और खोखे भी चपेट में

Bhiwani Chemical Tanker Fire: भिवानी। हरियाणा के भिवानी में रविवार सुबह केमिकल

Ambikapur Air Service : अग्रवाल समाज के महासम्मेलन में CM विष्णुदेव साय से मिले विधायक प्रबोध मिंज

Ambikapur Air Service : अंबिकापुर। अग्रवाल समाज के महासम्मेलन के दौरान लुंड्रा