,

Illegal Liquor Smuggling: सीतापुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 95 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Illegal Liquor Smuggling

Illegal Liquor Smuggling: अम्बिकापुर, सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

Illegal Liquor Smuggling: पुलिस ने कार से 528 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की, वाहन भी जब्त

जानकारी के अनुसार, सीतापुर पुलिस ने जांच के दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें 95 लीटर अंग्रेजी शराब पाई गई। इस दौरान मेडॉफ और गोवा स्पेशल व्हीस्की की कुल 528 बोतलें बरामद की गईं, जिनकी कीमत 65 हजार रुपए से अधिक आंकी गई है।

Illegal Liquor Smuggling: आरोपी सूरज गुप्ता को भेजा गया जेल, कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप

पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही रेनॉल्ट किगर कार को भी जब्त कर लिया है। आरोपी की पहचान लुंड्रा निवासी सूरज गुप्ता के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

read also: Live : CM Dr. मोहन यादव का प्रदेशवासियों के नाम संबोधन, कहा किसानों की समृद्धि ही प्रदेश की असली ताकत

इस कार्रवाई के बाद सरगुजा पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ सख्त कदम लगातार जारी रहेंगे। पुलिस की इस सख्ती से क्षेत्र के शराब माफियाओं में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।