Roorkee: डीजे के शोर से भड़का विवाद, जमकर हुआ पथराव, कई घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/roorkee-mahmoodpur-stone-pelting/

Report by: Salman Malik

Roorkee: उत्तराखंड के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पारिवारिक समारोह अचानक हिंसा में बदल गया। पिरान कलियर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गाँव में डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पूरा गाँव तनाव की चपेट में आ गया।

Roorkee: डीजे की आवाज को लेकर शुरू हुई तकरार

जानकारी के अनुसार, महमूदपुर गाँव में बीती रात एक पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था। लोग खुशी के माहौल में डीजे पर गाने बजा रहे थे और नाच-गाना चल रहा था। इसी दौरान डीजे की तेज आवाज को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई।
बुधवार देर रात शुरू हुआ यह विवाद धीरे-धीरे बढ़ता गया और रात भर तनाव बना रहा।

Roorkee: सुबह होते ही शुरू हुआ पथराव

सुबह होते ही यह मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और छतों व गलियों से एक-दूसरे पर जमकर पत्थर बरसाए गए।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह लोग एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।

Roorkee: पुलिस ने संभाला मोर्चा, अतिरिक्त बल तैनात

गाँव में बवाल की सूचना मिलते ही पिरान कलियर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को बिगड़ता देख आसपास के थानों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।

Roorkee


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उपद्रवियों को खदेड़ा और हालात पर काबू पाया।

Roorkee: इलाके में भारी पुलिस बल, जांच जारी

फिलहाल एहतियात के तौर पर महमूदपुर गाँव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Roorkee: शांति बनाए रखने की अपील

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस लगातार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

read also: Chardham Yatra में गंगोत्री-यमुनोत्री में गंदगी पर सख्ती, 100 बोरे कपड़े हटाए गए, श्रद्धालुओं से स्वच्छता की अपील

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर