,

कानपुर हादसे के बाद सख्त हुई यूपी पुलिस, आगरा में घर के अंदर मिला 900 किलो अवैध पटाखों का गोदाम

कानपुर हादसे के बाद सख्त हुई यूपी पुलिस, आगरा में घर के अंदर मिला 900 किलो अवैध पटाखों का गोदाम

REPORTER: FARHAN KHAN, EDIT BY: MOHIT JAIN

कानपुर में हुए पटाखा हादसे के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस अब एक्शन मोड में है। पूरे प्रदेश में अवैध पटाखा गोदामों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में आगरा पुलिस ने एक घर के अंदर बने 900 किलो पटाखों के अवैध भंडारण का खुलासा किया है।

कानपुर में हुए दर्दनाक पटाखा हादसे के बाद प्रशासन ने प्रदेशभर में सख्ती बढ़ा दी है। इसी सिलसिले में थाना न्यू आगरा पुलिस को सूचना मिली कि अमर विहार इलाके में एक घर के अंदर “गर्ग डिपार्टमेंटल स्टोर” के नाम से पटाखों का अवैध गोदाम चलाया जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल छापा मारा तो घर के दो कमरों में भारी मात्रा में पटाखे भरे मिले। जांच में पता चला कि वहां करीब 900 किलो अवैध पटाखों का भंडारण बिना किसी अनुमति के किया गया था।

पुलिस ने किया सीज, जांच जारी


पुलिस ने मौके पर मौजूद सभी पटाखों को जब्त कर सीज कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि यह अवैध स्टॉक किसी भी समय बड़ा हादसा कर सकता था। फिलहाल गोदाम मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…