,

खंडवा: हाइवे पर हादसों के बाद भारी वाहनों पर रोक, मोरटक्का पुल से सिर्फ 20 टन तक के वाहन गुजर सकेंगे

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Devendra Jaiswal

इंदौर-एडलाबाद हाइवे पर लगातार होने वाले हादसों को देखते हुए प्रशासन ने अब सख्त कदम उठाए हैं। खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की रिपोर्ट के आधार पर नर्मदा नदी पर बने मोरटक्का पुल से 20 टन से अधिक क्षमता वाले वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने जताई चिंता, मार्ग में बदलाव की जानकारी
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके तहत बुरहानपुर की ओर से खंडवा जिले में प्रवेश करने वाले भारी वाहन अब ग्राम देशगांव होते हुए खरगोन-धामनोद तक ही जा सकेंगे। इसी तरह इंदौर से चलने वाले भारी वाहन भी खरगोन जिले से होते हुए ग्राम देशगांव में प्रवेश कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

आवश्यक सेवाओं पर असर नहीं, ब्लैक स्पॉट सुधारने के आदेश
कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों को इस आदेश से मुक्त रखा गया है। साथ ही इंदौर कलेक्टर ने 33 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए हैं, जिन्हें तीन दिन के भीतर दुरुस्त किया जाएगा।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल