,

दुर्ग के इंदिरा मार्केट में खून से लथपथ मिला शव, हत्या या हादसा ?

- Advertisement -
Ad imageAd image
A blood-soaked body was found in Indira Market, Durg. Was it murder or an accident?

दुर्ग शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के इंदिरा मार्केट क्षेत्र में एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को खबर दी।

सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम (PM) के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

मृतक की पहचान छोटू राजपूत, निवासी दुर्ग के रूप में हुई है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि यह मामला हत्या है या हादसा, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक शराब का आदी था और उसे मिर्गी के दौरे भी आते थे। आशंका जताई जा रही है कि दौरा पड़ने के दौरान गिरने से उसकी मौत हुई हो सकती है। हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। सिटी कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटा लिए हैं और मामले की जांच जारी है।

Anganwadi Supervisor Death: ट्रेन की चपेट में आने से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की मौत, निरीक्षण के लिए जा रही थीं केंद्र

रिपोर्टर : सुभम कुमार Anganwadi Supervisor Death फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर डियांवा हॉल्ट

Trump के टैरिफ पर कनाडा का पलटवार, अमेरिका पर जवाबी शुल्क लगाने की तैयारी;

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति को लेकर अमेरिका और

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. 15 घंटे तक टापू पर

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. आधे एमपी में आज