‘सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ सुप्रीम कोर्ट में वकील ने किया हंगामा, CJI गवई के सामने निकाला जूता

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
'सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान' सुप्रीम कोर्ट में वकील ने किया हंगामा, CJI के सामने निकाला जूता

BY: MOHIT JAIN

सुप्रीम कोर्ट में अचानक हंगामा

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान उस वक्त हंगामा मच गया जब एक वकील ने चीफ जस्टिस बीआर गवई के सामने जूता निकालने की कोशिश की। वकील नारे लगाते हुए सीजेआई के करीब तक पहुंच गया। उसने जोर से कहा: “सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।” हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत स्थिति संभाली और कोर्ट की कार्यवाही बाद में सामान्य रूप से जारी रही।

भगवान विष्णु पर टिप्पणी से नाराजगी

बताया जा रहा है कि वकील जस्टिस बीआर गवई की हालिया टिप्पणी से नाराज था। सितंबर में खजुराहो मंदिर परिसर में भगवान विष्णु की प्रतिमा पुनर्स्थापना से जुड़ी एक याचिका की सुनवाई के दौरान सीजेआई ने कहा था “अगर आप भगवान में गहरी आस्था रखते हैं तो प्रार्थना करें और ध्यान लगाएं।” इस बयान की सोशल मीडिया पर आलोचना हुई थी और इसे हिंदू आस्था का अपमान बताया गया था।

सीजेआई ने दी थी सफाई

सुप्रीम कोर्ट में हंगामा: एडवोकेट ने CJI बीआर गवई की तरफ जूता फेंकने की  कोशिश की - lawyer rakesh kishor tried to throw shoe at cji br gavai in supreme  court -

विवाद के बाद जस्टिस गवई ने कहा था कि वे “सभी धर्मों का सम्मान करते हैं” और उनकी टिप्पणी को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ विरोध और महाभियोग की मांगें उठी थीं।

खारिज हुई थी मंदिर पुनर्स्थापना याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के खजुराहो स्थित जावरी मंदिर में भगवान विष्णु की सात फुट ऊंची प्रतिमा को पुनः स्थापित करने की मांग वाली याचिका को “प्रचार पाने के लिए दायर” बताकर खारिज कर दिया था। इसके बाद ही यह विवाद गहराया था।

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को