झारखंड की 10 बड़ी खबरें:4 अक्टूबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
झारखंड की 10 बड़ी खबरें:4 अक्टूबर 2025

BY: MOHIT JAIN

झारखंड में अपराध, राजनीति, मौसम और सरकारी योजनाओं से जुड़े कई बड़े अपडेट सामने आए हैं। जामताड़ा में चोरी का खुलासा हुआ तो बोकारो में देह व्यापार का अड्डा पकड़ा गया। वहीं, राज्य में बीजेपी ने नया अध्यक्ष बनाया है और ईडी ने GST घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है। पढ़िए 10 अहम खबरें:

1. जामताड़ा: लाखों की चोरी का खुलासा

जामताड़ा पुलिस ने लाखों की चोरी का मामला सुलझा लिया है। तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं जबकि दो अब भी फरार हैं। पुलिस ने लाखों रुपये के गहने भी बरामद किए हैं।

2. बोकारो: देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़

बोकारो की को-ऑपरेटिव कॉलोनी में किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह कोलकाता से लड़कियों को लाता था।

3. रांची हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

हाईकोर्ट ने चौकीदारों की नियुक्ति को लेकर महत्वपूर्ण आदेश दिया है। अब चौकीदारों की भर्ती बीट के आधार पर नहीं, बल्कि जिला स्तर पर होगी। इससे चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।

4. बोकारो: ड्राई डे पर शराब बिक्री का खुलासा

बोकारो के राजेंद्र मोड़ इलाके में झोपड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है।

5. झारखंड मौसम अलर्ट

मौसम विभाग ने झारखंड के 5 जिलों में अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं एक अच्छी खबर यह भी है कि उसके बाद मौसम सामान्य हो सकता है और तापमान में हल्की गिरावट आएगी।

6. बीजेपी ने बनाया नया प्रदेश अध्यक्ष

झारखंड में बीजेपी ने नेतृत्व परिवर्तन किया है। राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने रवींद्र कुमार राय की जगह पार्टी की कमान संभाली।

7. एंटी-नक्सल अभियान में कोबरा जवान की मौत

पश्चिमी सिंहभूम जिले में एंटी-नक्सल अभियान पर निकले कोबरा बटालियन के जवान को सांप ने डंस लिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जवान की शहादत से साथी सदमे में हैं।

8. महिलाओं के खातों में भेजे गए 2500 रुपये

झारखंड सरकार ने ‘मंईयां सम्मान योजना’ के तहत दुर्गा पूजा के मौके पर महिलाओं के खातों में 2500 रुपये ट्रांसफर किए हैं। इस योजना से लाखों महिलाओं को सीधा फायदा मिला है।

9. ईडी का एक्शन: 734 करोड़ GST घोटाला

ईडी ने झारखंड के चर्चित 734 करोड़ रुपये के GST घोटाले में बड़ा एक्शन लिया है। जांच एजेंसी ने कोलकाता और हावड़ा में 15 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।

10. बोकारो: आरोपी का बड़ा खुलासा

देह व्यापार मामले में गिरफ्तार आरोपी शनि कुमार ने कबूल किया कि वह महिलाओं को कोलकाता से बुलाकर बोकारो में अवैध कारोबार करवाता था। इस धंधे में निखत परवीन नाम की महिला भी शामिल पाई गई।

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक