Indore Blind Murder Case इंदौर की खजराना पुलिस ने वर्ष 2015 में हुए एक हत्या मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला 17 वर्षीय कृष्णा की हत्या से जुड़ा था, जिसकी गुत्थी लंबे समय से अनसुलझी थी। पुलिस ने जांच के दौरान अकील और आरिफ नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मामले का तीसरा आरोपी परवेज अब जीवित नहीं है।
Indore Blind Murder Case लिफ्ट देने के बहाने सुनसान जगह ले गए थे आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने किशोर को लिफ्ट देने का झांसा देकर अपने साथ ले गए थे। इसके बाद उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर लूटपाट की गई। जब कृष्णा ने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने का भी प्रयास किया था ताकि पुलिस तक कोई सुराग न पहुंच सके।
Indore Blind Murder Case तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
खजराना पुलिस ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से मामले की दोबारा जांच की, जिसके बाद आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई चेन, लॉकेट, मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किया है।
जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और उनके खिलाफ इंदौर तथा उज्जैन में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है, ताकि अन्य वारदातों और संभावित सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर अन्य खुलासे भी हो सकते हैं।
Read this: Gold Silver Price 12 July 2026 : सोना दो महीने के उच्चतम स्तर पर, चांदी में भी जोरदार उछाल



