,

Firozabad Crime News: सिलाई सेंटर जा रही युवती ने लगाया दुष्कर्म और मारपीट का आरोप, एसएसपी से की शिकायत

Firozabad Crime News

रिपोर्ट – प्रेमपाल सिंह

Firozabad Crime News फिरोजाबाद जिले के अरांव थाना क्षेत्र में एक युवती ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि वह सिलाई सीखने के लिए जा रही थी, तभी युवक ने फोन कर उसे शिकोहाबाद के जशोदा नगर स्थित एक मकान पर बुलाया। वहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया और विरोध करने पर मारपीट की गई।

युवती ने इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Firozabad Crime News लाठी-डंडे और सरिया से पीटने का आरोप

Firozabad Crime News पीड़िता के अनुसार, घटना 1 अगस्त की सुबह की है। मकान पर पहुंचने के बाद उसे एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया गया। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में लाठी-डंडों तथा सरिया से मारपीट की, जिससे उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आईं।

युवती ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। घटना के बाद वह बेहोश हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

Firozabad Crime News पुलिस ने मेडिकल कराया, जांच जारी

मामले में पुलिस ने मारपीट से संबंधित रिपोर्ट दर्ज कर ली है और युवती का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।

थाना प्रभारी अनुज कुमार राना ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल मामला जांच के अधीन है और पुलिस सभी आरोपों की पड़ताल कर रही है।

Read this: Zhu Rongji Death: चीन के पूर्व प्रधानमंत्री झू रोंगजी का निधन, आर्थिक सुधारों के सूत्रधार को दुनिया ने दी श्रद्धांजलि

Basti News: सरकारी शराब की दुकान से 100 मीटर दूर सड़क किनारे मिला 28 वर्षीय युवक का शव, मचा हड़कंप

संवाददाता: उमंग पाण्डेय Basti News वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गौरा धमौरा तिराहे

Madhupur News: पैतृक संपत्ति विवाद में मारपीट, आठ महिलाओं समेत 11 लोग घायल

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News शहर के नबी बख्श रोड स्थित एक

Muzaffarnagar Riots: मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर बीजेपी ने सपा पर फिर साधा निशाना

Muzaffarnagar Riots उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर मुजफ्फरनगर दंगों

Afghanistan में 4.2 तीव्रता का भूकंप; जानिए नेपाल, अरुणाचल और तिब्बत का हाल

Afghanistan: अफगानिस्तान में बुधवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस

Ayodhya में सीएम योगी ने बजरंगबली का लिया आशीर्वाद, रामलला के दरबार में टेका माथा

Report by: Vandana Rawat Ayodhya: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह के समापन

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की Top 10 खबरें 1. यूथ कांग्रेस अध्यक्ष

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की Top 10 खबरें 1. जहरीली शराब से