Analog Paneer Ban : एनालॉग पनीर पर सरकार का सख्त एक्शन,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश
Analog Paneer Ban : मध्य प्रदेश की सरकार ने प्रदेश में एनालॉग पनीर पर बैन लगा दिया है। सीएम मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में सिर्फ प्राकृतिक दूख से बने पनीरों की ही बिक्री होगी। राज्य सरकार इसे प्रोत्साहित भी करेगी। एनालॉग पनीर के खिलाफ सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश में एनालॉग पनीर को प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का कहना है कि मिलावटी और गलत तरीके से तैयार किए जा रहे पनीर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद संबंधित विभाग अब प्रदेश में एनालॉग पनीर के उत्पादन और बिक्री पर रोक लगाने की प्रक्रिया शुरू करेगा। साथ ही खाद्य प्रतिष्ठानों और बाजारों में इसकी जांच के लिए अभियान चलाए जाएंगे।
Analog Paneer Ban : मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बताया कि पड़ोसी राज्यों गुजरात और महाराष्ट्र में भी एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने कहा कि FSSAI की ओर से भी इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद गलत तरीके से एनालॉग पनीर तैयार किया जा रहा है। अब मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद मध्य प्रदेश में एनालॉग पनीर पर हम प्रतिबंध लगाएंगे। जैसा अन्य राज्यों ने लगाया है। हम प्राकृतिक रूप से दुग्ध उत्पादन को बढ़ाएंगे और प्राकृतिक रूप से ही पनीर बनाएंगे। आपको बता दें कि एनालॉग पनीर को लेकर देश के कई राज्यों में खाद्य सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ के साथ ही कई राज्यों में भी एनालॉग पनीर पर प्रतिबंधित है। और मध्यप्रदेश सरकार ने इसे बैन करने का बड़ा फैसला लिया है।।
read more : Muzaffarnagar Encounter: मुजफ्फरनगर में दो पुलिस मुठभेड़ों में 5 गौकश गिरफ्तार, 4 घायल; हथियार, गौमांस और बछड़ा बरामद

