,

AIM Congress-2026: सीएम डॉ. मोहन यादव और डीपी वर्ल्ड के बीच हुई अहम बैठक, एमपी में लॉजिस्टिक और सप्लाई चेन के विस्तार पर चर्चा

aim-congress-2026-cm-dr-mohan-yadav-dubai-visit/

AIM Congress-2026: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में आयोजित ‘एआईएम कांग्रेस-2026’ (Annual Investment Meeting) के तीसरे दिन 8 सितंबर को डीपी वर्ल्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) रिजवान सूमार के साथ चर्चा की। दोनों के बीच लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन सहित कई मुद्दों पर बातचीत हुई। डीपी वर्ल्ड मध्यप्रदेश में पहले से ही संचालित है। इसलिए इसका ज्यादा विस्तार कर और फायदा लिया जा सकता है। इस बैठक में दोनों के बीच मध्यप्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी को लेकर भी चर्चा हुई। सीएम डॉ. यादव ने सूमार को अगले साल होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर समिट (GIS)-2027 का भी निमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और डीपी वर्ल्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सूमार की बीच हुए बैठक में तय किया गया कि पोवारखेड़ा लॉजिस्टिक्स कंपोजिट हब को अंतरदेशीय लॉजिस्टिक्स के प्रमुख प्रवेश द्वार के रूप में स्थापित किया जाए। इसका संचालन और विस्तार किया जाए। प्रमुख औद्योगिक और कृषि क्लस्टरों को सेवा देने वाली मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और कोल्ड-चेन सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। बैठक में यह चर्चा भी हुई कि मध्यप्रदेश के निर्यातकों को प्रमुख पोर्ट और वैश्विक व्यापार गलियारों से सीधा जोड़ना चाहिए। कुशल रेल-आधारित माल ढुलाई के माध्यम से लॉजिस्टिक्स लागत और ट्रांसपोर्ट का समय कम करते हुए किसानों, एफपीओ, एमएसएमई और उद्योगों के लिए कार्गो समेकन, मूल्य संवर्धन और निर्यात सहायता प्रदान की जाए। बैठक में मध्यप्रदेश में आईसीडी व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई।

AIM Congress-2026: भारत सहित 80 देशों में फैला व्यापार

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सूमार ने बताया कि डीपी वर्ल्ड कंपनी एंड-टू-एंड सप्लाई चेन और व्यापार समाधानों की एकीकृत वैश्विक प्रदाता है। यह दुबई सरकार की 100% स्वामित्वता वाली कंपनी है। यह कंपनी पोर्ट, टर्मिनल, कॉन्ट्रैक्ट लॉजिस्टिक्स, फ्रेट फॉरवर्डिंग, समुद्री सेवाएं और आर्थिक क्षेत्र संचालित करती है। कंपनी का टर्नओवर करीब 2 लाख 12,300 करोड़ है। कंपनी भारत सहित 80 देशों में काम कर रही है।

AIM Congress-2026: बेहतर हुआ ट्रांसपोर्टेशन

बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सूमार को बताया कि उन्होंने मध्यप्रदेश में नई उद्योग नीतियां लागू की हैं। इसका निवेशकों को बड़ा फायदा मिल सकता है। मध्यप्रदेश की कनेक्टिवटी देश के हर कोने और पोर्ट से है। प्रदेश में नए एयरपोर्ट बनने से ट्रांसपोर्टेशन और बेहतर हो गया है।

read also: MP Investment : निवेश में मध्यप्रदेश की नई उड़ान,ग्लोबल स्टेज पर मिल रही खास पहचान

Tikamgarh Nagar Palika President: नगर पालिका अध्यक्ष को बड़ी राहत

Tikamgarh Nagar Palika President: हाईकोर्ट ने हटाने के आदेश पर लगाई रोक

Khairagarh School Lock: केजऊ स्मृति विद्या मंदिर में लगा ताला, धूप में बैठे सैकड़ों बच्चे

Khairagarh School Lock: जिले के ग्राम पंचायत देवरी स्थित केजऊ राम चौरे

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. बारिश थमी तो बढ़ा तापमान,

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP में अब तक 31.1

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन..

Aaj ka Rashifal: 8 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Chhattisgarh High Court Chief Justice: न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र ने ली शपथ

Chhattisgarh High Court Chief Justice : रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को सोमवार को

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting: दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले CM मोहन यादव

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting : भोपाल/दुबई। मध्यप्रदेश में विदेशी निवेश और

DAVV Indore News : नशामुक्ति के लिए कमेटी गठित, छात्रों के दुर्घटना बीमा को मंजूरी

DAVV Indore News : इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) की कार्यपरिषद की