,

दुर्ग में विश्व हिंदू बजरंग दल ने एक्सिस बैंक के नवरात्रि विज्ञापन का किया विरोध

- Advertisement -
Ad imageAd image
Vishwa Hindu Bajrang Dal protested against Axis Bank's Navratri advertisement in Durg.

REPORT- VISHNU GAUTAM

BY- ISA AHMAD

नवरात्रि के पावन अवसर पर एक्सिस बैंक द्वारा जारी किए गए विज्ञापन को लेकर विश्व हिंदू बजरंग दल ने तीखी आपत्ति जताई। हिंदू धर्म और संस्कृति का अपमान करने का आरोप लगाते हुए संगठन के कार्यकर्ताओं ने दुर्ग स्थित बैंक शाखा के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बैंक के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और बैंक प्रबंधक को विवादित पोस्ट तुरंत हटाने की चेतावनी दी। विरोध स्वरूप, संगठन ने बैंक का पुतला दहन भी किया।

विवाद का कारण

एक्सिस बैंक ने नवरात्रि के मौके पर ‘दिल से ओपन सेलिब्रेशंस’ नामक सोशल मीडिया रील जारी की थी। इस रील में गरबा करती एक लड़की को दिखाया गया, जो एक व्यक्ति से मिलती है। व्यक्ति की पहचान सांता क्लॉज़ के रूप में दिखाई गई थी। रील में नवरात्रि और सांता क्लॉज़ को जोड़कर दिखाया गया, जिस पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने कड़ी आपत्ति जताई

बजरंग दल की आपत्तियां

संगठन का कहना है कि यह हिंदू धर्म का अपमान है और यह जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अन्य धर्मों के त्योहारों पर कभी हिंदू धर्म को लेकर इस तरह का विज्ञापन बनाया जाता है।

बैंक से मांगें

प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के सदस्यों ने बैंक प्रबंधक से विज्ञापन तुरंत हटाने, सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और भविष्य में धार्मिक संवेदनाओं का सम्मान करने की मांग की। सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर गहन बहस छिड़ गई है, जहां कई लोग बैंक के इस कदम पर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।

Chakrata Accident : चकराता सड़क पर भीषण हादसा, 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह Chakrata Accident : चकराता। उत्तराखंड के चकराता में सहिया

Pakhanjur : नक्सली डंप से हथियारों के साथ मिले पैंगोलिन के शल्क, 11 लाख रुपये कीमत का दावा

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhanjur : पखांजूर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर

Korba News : उफनाते नाले में बही स्कॉर्पियो, 3 दोस्त बीच धार फंसे,ऐसे बचाई जान…

रिपोर्ट: उमेश दहरिया, कोरबा Korba News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले

Santali Language: ओलचिकी जागरूकता बैठक में उठी ‘एक भाषा-एक लिपि’ की मांग, मातृभाषा में शिक्षा पर जोर

रिपोर्टर : आगस्टीन हेम्बरम Santali Language दुमका प्रखंड के माचखिचा गांव में

Woman Constable Death: महिला कांस्टेबल की मौत के बाद पति का हंगामा, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय Woman Constable Death बस्ती जिले में तैनात महिला कांस्टेबल

Janata Darshan: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन, लोगों की समस्याएं सुनीं

Janata Darshan उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ