,

आगरा में रिटायर वैज्ञानिक को 7 दिन तक डिजिटल अरेस्ट, ईडी अधिकारी बनकर ठगे 23 लाख रूपए

आगरा में रिटायर वैज्ञानिक को 7 दिन तक डिजिटल अरेस्ट, ईडी अधिकारी बनकर ठगे 23 लाख रूपए

BY: MOHIT JAIN

आगरा में एक चौंकाने वाला साइबर क्राइम सामने आया है। ठगों ने खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग का अधिकारी बताकर एक रिटायर वैज्ञानिक को 7 दिन तक मानसिक दबाव में रखा। इस दौरान उन्हें बार-बार जेल और रेड की धमकी दी गई। डर और बदनामी से बचने के लिए वैज्ञानिक ने एफडी तुड़वाकर 23 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।

कैसे हुई ठगी की शुरुआत?

  • पीड़ित डॉ. एचसी नितांत, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के रिटायर प्रधान वैज्ञानिक हैं।
  • 10 सितंबर की सुबह उन्हें व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाला खुद को ईडी अधिकारी अजय पाटिल बता रहा था।
  • उसने दावा किया कि मुंबई की एक बैंक में उनके नाम से खाते से 30 करोड़ रुपए का अवैध लेनदेन हुआ है।
  • कॉल करने वाले ने कहा कि यह रकम बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह को भेजी गई है और मामले में उनका भी नाम शामिल है।

लगातार धमकी और डर का माहौल

  • अगले दिन फिर कॉल आया, इस बार शख्स ने अपना नाम दया बताया और खुद को आयकर अधिकारी कहा।
  • उसने कहा कि किसी भी वक्त ईडी और आयकर की टीम उनके घर छापा मार सकती है।
  • ठगों ने डॉ. नितांत का आधार कार्ड और निजी डिटेल्स भेजकर डराया कि अब उन्हें जेल भेजा जाएगा।
  • 7 दिनों तक लगातार कॉल कर ठग उन्हें मानसिक दबाव में रखते रहे।

23 लाख रुपए कैसे गए ठगों के पास?

  • जब वैज्ञानिक ने कहा कि उनके पास ज्यादा पैसे नहीं हैं, तो ठगों ने कहा कि जेल से बचना है तो पैसे ट्रांसफर करो।
  • डर के माहौल में उन्होंने अपनी 23 लाख की एफडी तोड़ दी और 17 सितंबर को ठगों के खाते में रकम भेज दी।
  • बाद में जब बेटे को बताया, तो उसने ठगी की आशंका जताई। इसके बाद साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

डिजिटल अरेस्ट क्या है?

डिजिटल अरेस्ट एक नई ठगी का तरीका है, जिसमें ठग फोन या वीडियो कॉल के जरिए व्यक्ति को मानसिक रूप से कैद कर लेते हैं। लगातार धमकी देकर पीड़ित को बाहर किसी से बात करने या मदद लेने से रोकते हैं। कई बार इसमें सरकारी अधिकारियों के नाम और दस्तावेजों का इस्तेमाल किया जाता है।

पुलिस की अपील

साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई भी खुद को ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग या किसी अन्य एजेंसी का अधिकारी बताकर कॉल करे तो तुरंत इसकी जांच करें और सीधे पुलिस को सूचना दें। कभी भी डरकर पैसे ट्रांसफर न करें।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…