Mumbai: सिद्धार्थ कॉलोनी की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, तीन नाबालिग समेत 7 की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Mumbai

रविवार मुंबई के सिद्धार्थ कॉलोनी में एक मंजिला इमारत में आग लगने से तीन नाबालिगों समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। बीएमसी द्वारा यह जानकारी दी गई है। आग लगाने की सूचना मिलने पर बचाव दल तड़के मौके पर पहुंचा था लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद अंदर फंसे लोगों को बचाया नहीं जा सका।

पीड़ितों की पहचान पेरिस गुप्ता (7), नरेंद्र गुप्ता (10), मंजू प्रेम गुप्ता (30), प्रेम गुप्ता (30), अनीता गुप्ता (30), विधि छेदीराम गुप्ता (15) और गीतादेवी धर्मदेव गुप्ता (60) के रूप में हुई है।

यह घटना सुबह 5.20 बजे चेंबूर ईस्ट के ए एन गायकवाड़ मार्ग पर सिद्धार्थ कॉलोनी में हुई। बृहन्मुंबई नगर निगम से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर एक दुकान थी और ऊपरी मंजिल पर एक घर था। दुकान में लगी आग घर के अंदर तक पहुंच गई। इस हादसे में एक ही परिवार के लोग मारे गए हैं।

बीएमसी अधिकारियों ने कहा कि दुकान में आग शार्ट सर्किट के कारण लगी थी। इसके बाद दुकान की आग ऊपर रहने वाले लोगों के घर तक पहुंच गई। जैसे ही आग बुझाई गई, पीड़ितों को सरकारी राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
पुलिस ने दी ये जानकारी
DCP हेमराज सिंह राजपूत ने बताया, “सुबह 6 बजे के करीब हमें सूचना प्राप्त हुई। इस आग में 7 लोग झुलसे हैं जिनकी मौत हो गई है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हमारी(पुलिस) और अग्निशमन की टीम इस मामले में जांच कर रही है उसके बाद ही बताया जा सकता है कि (आग लगने के) सटीक कारण क्या थे।”

- Advertisement -
Ad imageAd image

Twisha Sharma Case : परिजनों से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव, हर संभव मदद का दिया भरोसा

Twisha Sharma Case : मंत्रालय में मुख्यमंत्री से मिले ट्विशा शर्मा के

Twisha Sharma Case : परिजनों से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव, हर संभव मदद का दिया भरोसा

Twisha Sharma Case : मंत्रालय में मुख्यमंत्री से मिले ट्विशा शर्मा के

Village Development : बीजापुर के दारेली गांव में बदलाव की नई कहानी, 40 साल बाद पहली बार पहुंचा प्रशासन

रिपोर्टर-कुशल चोपड़ा Village Development : नक्सल प्रभाव वाले गांव में पहली बार

Indore: इंदौर में फिर सक्रिय हुई 2019 के बहुचर्चित कांड की मास्टरमाइंड श्वेता जैन

Indore मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर हाईप्रोफाइल

Cockroach Janta Party : भारत में शुरू हुई नई ‘मीम पॉलिटिक्स’ की जंग

Cockroach Janta Party : सोशल मीडिया पर वायरल हुई नई ‘राजनीतिक पार्टियां’

Jewellery Embezzlement : रायपुर ज्वैलर्स में 2 करोड़ के सोने का गबन, 16 साल पुराना कर्मचारी फरार

Jewellery Embezzlement : रायपुर के सदर बाजार स्थित मनोहरमल एंड कंपनी ज्वैलर्स

Dial 112 Service: रायपुर में डायल-112 सेवा का विस्तार, पुलिस रिस्पॉन्स होगा और मजबूत

Dial 112 Service: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 54 नए वाहनों को दिखाई

Dial 112 Vehicles: कोरबा को मिली डायल-112 की 22 नई गाड़ियां, आपातकालीन सेवाएं होंगी और मजबूत

Dial 112 Vehicles: मंत्री लखनलाल देवांगन ने नई गाड़ियों को दिखाई हरी