पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर बिंद ने थामा राजद का दामन, भभुआ में हुआ भव्य स्वागत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट: संजय कुमार

बिहार की राजनीति में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर बिंद ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। राजद में शामिल होने के बाद देर रात जब वे भभुआ पहुंचे, तो लोगों ने फूलमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। चैनपुर और भभुआ में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने लालू यादव व तेजस्वी यादव के जयकारे लगाए।

एनडीए सरकारों पर कड़ा हमला

राजद ज्वाइन करने के बाद ब्रजकिशोर बिंद ने एनडीए सरकारों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक किए गए विकास कार्यों और चुनावी वादों में केवल झूठ और जुमले ही रहे हैं।

  • मेडिकल कॉलेज के वादे को उन्होंने चुनावी जुमला बताया।
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भू-निरीक्षण को उन्होंने चुनावी स्टंट करार दिया।
  • जीविका योजना में मिलने वाले 10-10 हजार रुपए की राशि को भी चुनाव खत्म होते ही बंद कर दिए जाने वाला प्रलोभन बताया।

मोहम्मद जमा खान पर निशाना

पूर्व मंत्री ने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान को ‘जमा जुमला’ कहते हुए सीधे निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हुए सड़क निर्माण कार्य उनके कार्यकाल की देन हैं, लेकिन जमा खान उन्हें अपना बताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। बिंद ने उन्हें चुनौती दी कि वे विकास कार्यों का कोई पत्रक (लेटर पैड) दिखाएं।

भाजपा छोड़ने की वजह

ब्रजकिशोर बिंद ने कहा कि वे 23 वर्षों तक भाजपा के साथ जुड़े रहे, लेकिन पार्टी की कथनी-करनी में अंतर और जनहित की अनदेखी के कारण उन्होंने नया राजनीतिक रास्ता चुना। उन्होंने भाजपा के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह फैसला उन्होंने मजबूरी और जनता के हित में लिया है।

जनता के लिए वादे और भरोसा

7 चुनाव लड़ चुके ब्रजकिशोर बिंद ने कहा कि उन्हें हमेशा जनता का आशीर्वाद मिला है और वे चौथी बार जीत की उम्मीद रखते हैं।

  • उन्होंने बेरोजगारी को सबसे बड़ी समस्या बताया और युवाओं को रोजगार देने का वादा किया।
  • पानी, बिजली और सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया।
  • उन्होंने भरोसा जताया कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बनने वाली राजद सरकार ही बिहार में वास्तविक बदलाव ला सकती है।

“बिहार में होगा परिवर्तन”

जनसभा को संबोधित करते हुए बिंद ने कहा, “बिहार को अब बदलाव की जरूरत है और यह बदलाव सिर्फ राजद की सरकार ही ला सकती है।”
उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की कि वे आने वाले चुनाव में उन्हें और राजद को समर्थन दें।

भव्य स्वागत और राजद में शामिल होने के साथ ही ब्रजकिशोर बिंद ने कैमूर और चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई उम्मीदें जगाईं।

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Chhattisgarh Cooperative Week: 2573 पैक्स समितियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय