UP: बेटी – दामाद ने ससुराल में रखा था विस्फोटक, हुआ धमाका, 6 लोगों की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
UP News

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में हुए धमाके की गूंज लखनऊ तक पहुंची तो अफसरों ने उतनी ही गंभीर धाराओं में आरोपियों पर शिकंजा कस दिया है। सात आरोपियों के खिलाफ सिरौली थाने में मामला दर्ज किया गया है। गुरुवार को आतिशबाज नासिर शाह को जेल भेजा गया है।

घर में विस्फोटक से हुए धमाके के मामले में सिरौली थाने से हटाए गए इंस्पेक्टर रवि कुमार की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें घर का मालिक रहमान शाह, रहमान का बेटा वाहिद, सिरौली के कौआटोला निवासी दामाद नासिर व उसके चार भाई नाजिम, हसनैन, अहमद मियां व मोहम्मद मियां को नामजद कराया गया है।

बेटी दामाद ने रखा था विस्फोटक
इंस्पेक्टर ने जिक्र किया है कि रहमान शाह के घर में उसके दामाद नासिर व बेटी सितारा ने भारी मात्रा में विस्फोटक रखा हुआ था। इस विस्फोटक में उस वक्त धमाका हो गया जब आरोपी यहां बिना लाइसेंस व अनुमति के अवैध भंडारण या निर्माण कर रहे थे। इस विस्फोट की वजह से आसपास के घर भी गिर गए थे। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। घायल सितारा ने गुरुवार को दम तोड़ दिया।

पुलिस ने आरोपी नासिर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। वह टीबी का मरीज है, घटना के बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी लेकिन पुलिस ने मेडिकल चेकअप कराकर उसे जेल भेज दिया है। रहमान शाह, उसकी पत्नी छोटी बेगम व बेटी फातिमा का उपचार जिला अस्पताल में पुलिस की निगरानी में चल रहा है।

इनकी हुई थी मौत
बुधवार शाम को रहमान शाह के घर में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें पांच घर खत्म हो गए थे। मलबे में दबने से रहमान के बेटे वाहिद की पत्नी तबस्सुम (44) व पड़ोसी रुखसार की पत्नी रुखसाना (28) की मौत हो गई। मलबे से एक अन्य अज्ञात महिला का शव मिला था। इसकी शिनाख्त निकहत उर्फ नीना के तौर पर हुई।

धमाके के बाद तबस्सुम के दो बेटे हसन (4) व शहजान (5) लापता थे। देर रात मलबा हटाने के बाद दोनों के शव बरामद हुए। वहीं गंभीर घायल सितारा समेत चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को सितारा ने भी दम तोड़ दिया। इससे मरने वालों की संख्या छह हो गई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

TOP 10 NEWS: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

1. विधानसभा सत्र में गरमाई राजनीति TOP 10 NEWS: छत्तीसगढ़ विधानसभा के

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

hpv-vaccination की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री

hpv-vaccination शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति का किया आह्वान: उप मुख्यमंत्री शुक्ल hpv-vaccination

mp tourism : नौरादेही टाइगर रिजर्व की और बढ़ी रौनक, अब पर्यटकों को दिखेंगे ये नए वन्य जीव

mp tourism : मुख्यमंत्री द्वारा चीता पुनर्वास के लिए बाड़े का भूमि-पूजन,

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जन-मन सभागार का भूमि पूजन

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री निवास परिसर में बनेगा विशाल ऑडिटोरियम

Chhattisgarh : सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं संग देखी “द केरला स्टोरी”

Chhattisgarh : छात्राओं के साथ मुवी देखने पहुंची मंत्री रिपोर्टर: आकाश कसेरा

Mahasamund Ropeway Accident : महासमुंद में रोपवे हादसा, कांग्रेस जांच टीम पहुंची घटना स्थल

Mahasamund Ropeway Accident : मां खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा महासमुंद जिले के

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों के लिए आर्थिक मदद: संबल या सियासी दांव?

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मजदूर योजना छत्तीसगढ़

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा