Ind Vs Ban: तीसरे दिन का भी खेल रद्द, मैदान गीला होने के कारण लिया गया ये फैसला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ind Vs Ban

India vs Bangladesh, 2nd Test Day 3: उत्तर प्रदेश के कानपुर में बारिश का कहर जारी है। भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच बारिश के भेट चढ़ गया। मैच के पहले दिन 35 ओवर का खेल होने के बाद खेल खत्म कर दिया गया था। दूसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी गई और खेल खत्म कर दिया गया। अब तीसरे दिन का खेल भी एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया। भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे है।

कई बार हुआ मैच का निरीक्षण

दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन सभी खिलाड़ी स्टेडियम तो पहुंचे लेकिन जल्द ही फिर अपने होटल लौट गए। सुबह से ही कवर्स हटे और कई बार अंपायर मैदान का निरीक्षण करने आए लेकिन मैदान गीला होने के वजह से मैच रद्द करना पड़ा।

कुछ ऐसा रहा अब तक का मैच
मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले दिन के खेल खत्म होने तक मोमिनुल हक की नाबाद 40 रनों की पारी की बदौलत बांग्‍लादेशी टीम ने तीन विकेट खोकर 107 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से आकाश दीप ने दो विकेट लिए, जबकि आर अश्विन ने एक विकेट लिया।

भारत को पहली सफलता आकाश दीप ने बांग्‍लादेशी ओपनर जाकिर शादमान इस्लाम को आउट कर दिया। लंच से पहले मुश्किल समय में मोमिनुल और शांतो ने बांगलादेशी बल्लेबाजी को संभाल कर रखा, लंच के बाद, अश्विन गेंदबाजी के लिए वापस आए और शांतो को इन-ड्रिफ्टर से एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। बांग्लादेश की ओर से बांग्लादेशी कप्तान नजमुल शांतो 31 रन बनाएं। शादमान इस्लाम 36 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए जबकि जकीर हसन बिना खाता खोले ही चल बसे। मोमिनुल हक 40 रन और मुशफिकुर रहीम छह रन बनाकर खेल रहे हैं।

बारिश से रद्द हुआ मैच तो बांग्लादेशी टीम को होगा फायदा

मैच में अगर लगातार बारिश बारिश जारी रही तो बांग्‍लादेशी टीम को फायदा हो सकता है। बारिश की वजह से ज्‍यादातर मैच ड्रॉ हो जाते हैं, हांलाकि मैच अगर बारिश के वजह से टाई पर भी खत्‍म होता है तो भारत यह सीरीज अपने नाम कर लेगा। लेकिन, टेस्ट चैंपियनशिप में भारत को नुकसान हो सकता है।

आज का राशिफल: जानें 14 फरवरी 2025 का दैनिक भविष्यफल

German investment in UP : जर्मनी की कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश का जताया भरोसा

रिपोर्ट- वंदना रावत German investment in UP : जर्मनी/लखनऊ, 23 फरवरीः मुख्यमंत्री

Village Discipline Rule: बालोद के मेढ़की गांव में चुगली पर 5,001 रुपये का जुर्माना

Village Discipline Rule: एक-दूसरे को भड़काने वालों पर आर्थिक दंड, सर्वसम्मति से

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,