मध्यप्रदेश के मैहर में बड़ा हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार यात्री बस खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 9 यात्रियों की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं करीब 21 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रीवा से नागपुर जा रही थी
जानकारी के मुताबिक, आभा ट्रेवल्स की स्लीपर कोच बस रीवा से नागपुर जा रही थी। तभी नादन थाने से कुछ दूर स्थित चौरसिया ढाबे के पास खड़े लोट ट्रक में बस जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि वाहन में कई शव फंस गए थे। जिन्हें निकालने के लिए गैस कटर मंगवाया गया था। घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
पुलिस ने दी ये जानकारी
मैहर जिले के एसपी सुधीर अग्रवाल ने 9 लोगों की मौत की पुष्टि है। मैहर जिले एसपी सुधीर अग्रवाल ने बताया के मैहर सिविल अस्पताल से जिन 5 घायलों को सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया था, उन घायलों में से 3 और लोगो की इलाज के दौरान मौत हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 9 हो गई है।
मैहर एसपी सुधीर अगरवा ने कही ये बात
मैहर जिले में बस और डंपर की टक्कर पर मैहर एसपी सुधीर अगरवा ने कहा, “इस हादसे में 17-20 घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, 6 लोगों की मौत हो गई है। बस प्रयागराज से नागपुर जा रही थी। हादसा तब हुआ जब बस सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई।





