,

CM योगी ने दीपक गुप्ता के परिवार को दी 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, गोरखनाथ मंदिर में चेक सौंपा

- Advertisement -
Ad imageAd image
CM योगी ने दीपक गुप्ता के परिवार को दी 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, गोरखनाथ मंदिर में चेक सौंपा

BY: VANDANA RAWAT

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में सोमवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में पशु तस्करों के हमले में मारे गए छात्र दीपक गुप्ता के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने दीपक के पिता दुर्गेश गुप्ता को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा और कानून के तहत कठोर से कठोर सजा दिलाई जाएगी।

हत्या के बाद तेज हुई कार्रवाई

15-16 सितंबर की रात पिपराइच थाना क्षेत्र के महुआचाफी गांव में पशु तस्करों ने दीपक गुप्ता की हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, ग्रामीणों की पिटाई से घायल गिरोह के एक सदस्य की मौत हो गई थी।

सीएम योगी के निर्देश पर प्रशासन और पुलिस लगातार पीड़ित परिवार के संपर्क में रहे। अब गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की।

संवेदनशीलता और संबल का भरोसा

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सरकार हर दुखी और पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। दीपक के परिवार को न केवल आर्थिक मदद दी जा रही है बल्कि न्याय सुनिश्चित करने के लिए कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

इस मौके पर गोरखपुर सांसद रवि किशन शुक्ला और पिपराइच विधायक महेंद्रपाल सिंह भी मौजूद रहे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल