,

फूड पॉइजनिंग से युवक की मौत, ढाबा संचालक पर कार्रवाई की मांग

- Advertisement -
Ad imageAd image
Youth dies of food poisoning, demand for action against dhaba owner

रिपोर्ट- ताराचंद पटेल

अगर आप भी रास्ते में आने वाले ढाबों पर खाना खाने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि लापरवाही से परोसा गया खाना किसी की जान भी ले सकता है। महासमुंद जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहाँ ढाबे का खाना खाने के बाद एक युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजन और दोस्तों का आरोप है कि खराब खाने की वजह से ही यह हादसा हुआ।


दोस्तों संग ढाबे में खाया खाना, बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक, महासमुंद जिले के बसना राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर स्थित बिहार-यूपी ड्राइवर ढाबा (भूकेल) में 28 अगस्त की रात कन्हैया कुमार चौधरी अपने 6 दोस्तों के साथ खाना खाने पहुंचे थे।

  • कन्हैया चौधरी, भुवन पटेल और दिनेश सिदार ने मलाई रोटी का ऑर्डर किया।
  • वहीं अन्य चार दोस्त मयंक चौधरी, हेतकुमार नायक, दीपक पटेल और घनश्याम पटेल ने दाल-चावल खाया।

खाना खाने के बाद सभी अपने गांव लुकापारा लौट आए। लेकिन अगली सुबह (29 अगस्त) को मलाई रोटी खाने वाले तीनों युवकों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उल्टी-दस्त, बुखार और पेट दर्द के चलते उनकी हालत नाजुक हो गई।


इलाज के बावजूद नहीं बची जान

हालांकि भुवन प्रसाद और दिनेश सिदार की तबीयत में सुधार हो गया, लेकिन कन्हैया चौधरी की हालत लगातार बिगड़ती गई।

  • पहले उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • हालत गंभीर होने पर उसी शाम रायपुर के एक बड़े निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

लगभग 15 दिनों तक इलाज और लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद डॉक्टर कन्हैया की जान नहीं बचा पाए और 15 सितंबर 2025 को उनकी मौत हो गई।

डॉक्टरों ने जांच रिपोर्ट में मौत का कारण फूड पॉइजनिंग बताया।


परिजनों की मांग – ढाबा हो सील

कन्हैया चौधरी परिवार का इकलौता बेटा था। मौत के बाद परिवार और दोस्तों ने ढाबा संचालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि घटिया और दूषित खाना परोसने के कारण यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि दोषी संचालक पर कड़ी कार्रवाई की जाए और ढाबे को हमेशा के लिए सील किया जाए, ताकि भविष्य में किसी और परिवार का दीपक न बुझे।


ढाबा संचालक का पक्ष

इस मामले में ढाबा संचालक शंभु सिंह का कहना है कि

“यहाँ रोजाना कई लोग खाना खाने आते हैं, लेकिन आज तक किसी ने शिकायत नहीं की। आरोप गलत हैं।”


फूड सेफ्टी विभाग ने शुरू की जांच

घटना की शिकायत मिलते ही फूड सेफ्टी विभाग ने जांच शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारी ज्योति भानु ने बताया—

  • ढाबे के सभी खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
  • जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा