Hamirpur News: त्रिभुवन और अमन का था अफेयर! चलती कार में महिला का गला घोंटकर की हत्या, पति और बच्चे ने भागकर बचाई जान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Hamirpur News

हमीरपुर के जरिया थाना इलाके में शनिवार की रात चलती कार में महिला की गला घोंटकर हत्या और परिवार को मारने की साजिश का पुलिस पांच दिन (120 घंटे) बाद भी खुलासा नहीं कर पाई है। दो हिस्ट्रीशीटर त्रिभुवन उर्फ सूरज सिंह और वीर सिंह की तलाश में पुलिस की चार टीमों के 20 जवान चार जिलों में खाक छान रहे हैं। मामले में एक आरोपी और कार चालक की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि दो मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

फरार हैं मुख्य आरोपी
चारों आरोपी कानपुर देहात जिले के अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं। मुख्य आरोपी त्रिभुवन उर्फ चतुर सिंह और वीर सिंह हिस्ट्रीशीटर हैं। दोनों फरार हैं। आरोपियों का बैक ग्राउंड जानने के लिए पुलिस उनके परिजनों से पूछताछ कर रही है। त्रिभुवन व सूरज के परिवार के बीच के संबंधों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
चलती कार में हुई हत्या
बता दें कि कानपुर के गुजैनी में किराये के मकान में रह रहे सूरज यादव की पत्नी अमन की हमीरपुर के जरिया थानाक्षेत्र में चलती कार में गला कसकर शनिवार की रात हत्या की गई थी। वारदात को अंजाम देने का आरोप सूरज ने अपने बगल के कमरे में किराये पर रहने वाले त्रिभुवन उर्फ चतुर सिंह और उसके साथी वीर सिंह पर लगाया है। वारदात के बाद से ही दोनों फरार हैं। इन्होंने दो अन्य आरोपियों कार चालक संजीव व कल्लू के साथ मिलकर सूरज के परिवार को चित्रकूट ले जाते समय 21 सितंबर की रात वारदात को अंजाम दिया था।

गला दबाकर हत्या के प्रयास के दौरान सूरज ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई थी। वहीं, उसके बेटे रामजी को मरा समझ आरोपी कार से फेंककर बेटी को औरैया जिले में छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने कार चालक संजीव और कल्लू को गिरफ्तार किया है। यह दोनों ही जेल में हैं। पुलिस को इनसे पूछताछ में कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस को मुख्य आरोपी त्रिभुवन उर्फ चतुर सिंह की तलाश है।

प्रेम प्रसंग के मामले में हो रही जांच
सूरज जिस मकान में परिवार समेत किराये पर रहता था, उसी के बगल के कमरे को त्रिभुवन उर्फ चतुर सिंह ने भी किराये पर लिया था। जानकारी के अनुसार, त्रिभुवन अपने कमरे में रात में नहीं रुकता था। वह अक्सर घंटा दो घंटा के लिए कमरे में आता था।

सूरज के बेटे रामजी के अनुसार, त्रिभुवन ज्यादातर ऐसे समय कमरे में आता था, जब पापा और वह घर पर नहीं होते थे। अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी बात से नाराज होकर त्रिभुवन ने अमन और सूरज की हत्या की साजिश रची। इसमें उसने वीर सिंह और कल्लू को भी शामिल किया। वहीं, संजीव की कार को हायर किया। चित्रकूट दर्शन के बहाने परिवार को मारने की साजिश रची।

Aaj Ka Rashifal 18 February 2025: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ!

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को