IND vs PAK: दुबई में गर्मी और उमस बनेगी खिलाड़ियों की बड़ी चुनौती

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
IND vs PAK: दुबई में गर्मी और उमस बनेगी खिलाड़ियों की बड़ी चुनौती

BY; MOHIT JAIN

Asia Cup 2025 का सबसे रोमांचक मुकाबला अब दुबई में खेला जाएगा, जहां भारत और पाकिस्तान की टीमें सुपर-4 में आमने-सामने होंगी। इस हाई-वोल्टेज मैच का इंतजार क्रिकेट फैंस बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। ग्रुप स्टेज में भी दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी, जिसमें टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था।

ग्रुप स्टेज से सुपर-4 तक का सफर

20 सितंबर से एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबलों की शुरुआत हुई। पहला मैच बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला गया, जिसमें बांग्लादेश ने जीत हासिल की। अब दूसरा और सबसे चर्चित मैच भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 21 सितंबर को खेला जाएगा।

पिछले मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था, जब उन्होंने पाकिस्तान को सिर्फ 127 रन पर रोक दिया था। इस जीत से टीम इंडिया का मनोबल और भी ऊंचा है।

दुबई की उमस और गर्मी बनेगी सबसे बड़ी चुनौती

इस मुकाबले का असली इम्तहान खिलाड़ियों की फिटनेस का होगा। यूएई की गर्मी और उमस में खेलना आसान नहीं होता।

  • मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा।
  • मोसम की रिपोर्ट के अनुसार, मुकाबले के दौरान तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
  • हालांकि रात बढ़ने के साथ तापमान थोड़ा कम होगा, लेकिन 50% तक की ह्यूमिडिटी खिलाड़ियों के लिए बड़ा चैलेंज साबित हो सकती है।

T20I में भारत का दबदबा, लेकिन दुबई में बराबरी

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड एकतरफा रहा है।

  • अब तक दोनों टीमों के बीच 14 मैच हुए हैं।
  • इसमें से भारत ने 11 मैच जीते, जबकि पाकिस्तान केवल 3 बार जीत सका।
  • दुबई स्टेडियम की बात करें तो यहां दोनों के बीच 4 मैच खेले गए हैं।
  • इनमें भारत और पाकिस्तान ने 2-2 मुकाबले जीते हैं।

नतीजा क्या होगा?

एक तरफ भारतीय टीम अपने दमदार फॉर्म में दिख रही है, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान हार की भरपाई करने उतरेगा। दुबई की गर्मी और उमस इस मैच को और ज्यादा चुनौतीपूर्ण बना सकती है। नतीजा चाहे जो हो, लेकिन यह मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार होने वाला है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhairamgarh Administrative Chaupal: ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने अधिकारी खुद पहुंचे नदी पार

Bhairamgarh Administrative Chaupal: कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारियों का गांव दौरा, ग्रामीणों में

Gold Silver Price Today: 10 दिन में चांदी ₹27 हजार सस्ती, सोना भी ₹8 हजार टूटा; जानिए ताजा रेट

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच

Hardik Pandya को लगा बड़ा झटका, अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हुए बाहर

Hardik Pandya: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज शुरू होने से पहले

Ambikapur Road Accident: भीठीकला के पास तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, युवक की मौत

Ambikapur Road Accident: भीठीकला बना फिर हादसों का ब्लैक स्पॉट Ambikapur Road

Rajya Sabha Election: कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द, सीएम डॉ. मोहन बोले- आत्ममंथन करे कांग्रेस

Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन

तमिल सिनेमा के दिग्गज निर्देशक Bharathiraja का निधन, 85 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Bharathiraja: भारतीय सिनेमा, विशेषकर तमिल फिल्म उद्योग के लिए बुधवार का दिन

TMC में बढ़ा सियासी संकट, सांसदों की नाराजगी के बीच दिल्ली कार्यालय पर भी मंडराया खतरा

TMC: पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) इन दिनों लगातार राजनीतिक

अफगानिस्तान में Pakistan के हवाई हमले, 13 लोगों की मौत; तालिबान ने जताया विरोध

Pakistan: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में बढ़ी उमस, मानसून

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. महिला-बाल विकास विभाग के