नवरात्रि के पहले गड्ढामुक्त होगा यूपी, सीएम योगी ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिए ये सख्त निर्देश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
UP News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी दिनों में शारदीय नवरात्रि, दशहरा तथा दीपावली आदि पर्व और त्यौहारों के दृष्टिगत प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए जारी विशेष अभियान 10 अक्तूबर तक सम्पन्न करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को विभिन्न विभागों के साथ बैठक करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्व व त्योहारों पर प्रदेश में आवागमन सामान्य की अपेक्षा अधिक होता है। सड़क पर हर व्यक्ति के लिए यात्रा का अनुभव सुखद होना हमारी साझा जिम्मेदारी है। इसलिए, गड्ढामुक्ति और सड़कों की मरम्मत का कार्य अच्छी गुणवत्ता के साथ होना चाहिए।

उन्होंने मंडी परिषद को निर्देश देते हुए कहा कि किसान सड़कों का सबसे बड़ा उपभोक्ता है। किसानों की सुविधा का खास ध्यान रखा जाए। एफडीआर पद्धति से सड़कें बनाई जाएं। इस पद्धति के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों, धन व समय की बचत होती है तथा कार्य की गुणवत्ता में सुधार होता है। उन्होंने कहा कि मंडी समिति के अंतर्गत आने वाली सभी सड़कों की मरम्मत एवं ड्रेनेज का कार्य निर्धारित समय में पूर्ण किया जाए। क्वालिटी का विशेष ध्यान रखा जाए। वहीं, एनएचएआई के अधिकारियों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक हाईवे का निर्माण कार्य पूर्ण न हो जाए तब तक टोल टैक्स की वसूली न की जाए।

गड्ढा मुक्ति अभियान के लिए मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिए कि सड़कों के लिए बजट का कोई अभाव नहीं है, आवश्यकता है कि सभी विभाग बेहतर नियोजन करें। उन्होंने सभी विभागों को यह निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सड़क बनाने वाली एजेंसी व ठेकेदार सड़क बनने के अगले पांच वर्ष तक उसके अनुरक्षण की जिम्मेदारी भी उठाएगा। इस बारे में नियम-शर्ते स्पष्ट रूप से उल्लिखित की जाएं। विभागीय मंत्री व अधिकारी फील्ड में रैंडम दौरा कर निर्माण परियोजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा करें। कार्यों के प्रति जवाबदेही भी तय की जाय। मुख्यमंत्री ने कार्य को मैनुअल के स्थान पर मैकेनाइज़्ड किये जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के पास सड़क मरम्मत के लिए पर्याप्त इक्विपमेंट होने चाहिए।

Bhilai Steel Plant Fire: भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग, टर्बाइन ब्लास्ट से मचा हड़कंप

Bhilai Steel Plant Fire: छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया

IPL 2026 Point table: अंक तालिका में पंजाब किंग्स टॉप पर, जानें अन्य टीमों की स्थिति

IPL 2026 Point table: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में रोमांच लगातार

Song Controversy: नोरा फतेही को NCW में पेश होने का आखिरी मौका, ‘सरके चुनर तेरी’ गाने पर बढ़ा था विवाद

Song Controversy: कनाडा मूल की बॉलीवुड डांसर, अभिनेत्री और सिंगर नोरा फतेही

Bhopal में बनने जा रहा फाइनेंस मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, कैबिनेट बैठक में मिलेगी मंजूरी

Bhopal: भोपाल प्रदेश में वित्तीय प्रबंधन को मजबूत करने और आर्थिक रिसर्च

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. नवविवाहिता ने फांसी लगाकर

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 3 दिन आंधी-बारिश का

Aaj ka Panchang: जानिए आज का शुभ-अशुभ समय और महत्वपूर्ण योग

Aaj ka Panchang: मंगलवार, 7 अप्रैल 2026 का यह विस्तृत पंचांग दिनभर

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: जानिए किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें रहना होगा सतर्क

Katihar Murder : गीदड़ हमले की कहानी झूठी, पति ने की बुजुर्ग महिला की हत्या

Katihar Murder : मकई के खेत में वारदात, पुराने विवाद में पति

Teacher Joining Delay: चार महीने बाद भी नियुक्ति अटकी…ऐसे कैसे चलेगा स्कूल चलें हम अभियान ?

Teacher Joining Delay: मॉडल स्कूलों में शिक्षक चयन के बावजूद फाइलों में