,

Bomb Threat: हरिद्वार न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Bomb Threat

Report by: Dharmraj, Edit by: Priyanshi Soni

Bomb Threat: हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित न्यायालय परिसर में बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी संदेश ई-मेल के माध्यम से भेजा गया था, जिसमें कोर्ट परिसर में आरडीएक्स-आईईडी लगाए जाने का दावा किया गया और निश्चित समय का जिक्र भी था।

Bomb Threat: सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता

Bomb Threat

सूचना मिलते ही पुलिस, खुफिया एजेंसियां और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। पूरे परिसर को खाली कराकर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया।

Bomb Threat: कोर्ट और आसपास के क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा

कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा घेरा बढ़ाया गया। संदिग्ध वस्तुओं की तलाश के लिए हर कोने की तलाशी जारी है।

Bomb Threat: साइबर सेल जांच में जुटी

धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। साइबर सेल संदेश भेजने वाले की लोकेशन और नेटवर्क खंगालने में जुटी हुई है।

Read also: Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम का मिज़ाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना