आगरा: हैवान पति ने पत्नी को पुल से नीचे फेंका, राहगीरों ने पकड़ा और की पिटाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Agra: Husband throws wife off bridge, passersby catch her and beat her.

Report- Kareem Khan, By: Vijay Nandan

आगरा: थाना शाहगंज क्षेत्र के ईदगाह खेरिया मोड़ पुल पर गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्से में आकर पत्नी को पुल से नीचे धक्का दे दिया।

महिला पुल से नीचे गिरते ही गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को देख रहे राहगीर तुरंत हरकत में आए, उन्होंने आरोपी पति को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, घायल महिला को अस्पताल भेजा गया और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।

बताया जा रहा है कि पीड़िता की शादी लोहामंडी क्षेत्र के एक जूता कारीगर से हुई थी और दोनों के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

राहगीर ने कहा :
“हमने देखा कि पति ने पत्नी को नीचे धक्का दे दिया। वह नीचे गिरकर घायल हो गई। हम सबने मिलकर आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के आने तक उसे रोके रखा।”

आगरा जैसी घटनाएं देशभर में बढ़ती समस्या की ओर इशारा

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में पति द्वारा पत्नी को पुल से नीचे फेंकने की घटना ने एक बार फिर घरेलू हिंसा और पारिवारिक विवादों की गंभीरता को उजागर कर दिया है। राहगीरों ने आरोपी पति को पकड़कर उसकी पिटाई की और पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया।

महिलाओं पर घरेलू हिंसा के आंकड़े

  • राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के खिलाफ अपराधों में सबसे बड़ा हिस्सा पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा की गई क्रूरता का है।
  • कुल दर्ज अपराधों में लगभग तीन में से एक मामला घरेलू हिंसा या पारिवारिक विवाद से जुड़ा होता है।
  • आत्महत्या के मामलों में भी गृहिणियों का बड़ा प्रतिशत पारिवारिक झगड़ों और दबावों के कारण है।
  • हर साल हजारों महिलाएं घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न या पारिवारिक विवाद के चलते अपनी जान गंवा देती हैं।
  • अनुमान है कि हर 25 मिनट में एक गृहिणी ऐसी परिस्थिति से खुदकुशी जैसा कदम उठाने पर मजबूर हो जाती है।

यह आंकड़े और घटनाएं बताती हैं कि पति-पत्नी के बीच विवाद सिर्फ निजी मामला नहीं, बल्कि सामाजिक और कानूनी समस्या भी है। ऐसे मामलों में समय रहते काउंसलिंग, पुलिस की त्वरित कार्रवाई और कानूनी मदद उपलब्ध कराना महिलाओं की जान बचा सकता है।

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में