3 दिन के ‘डिजिटल अरेस्ट’ ने छीनी जान: ठगों की कॉल से परेशान होकर महिला की हार्ट अटैक से मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

हैदराबाद: एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 76 वर्षीय रिटायर्ड सरकारी महिला डॉक्टर को साइबर ठगों ने तीन दिन तक झूठे आरोपों और धमकियों में फंसा कर इतना परेशान किया कि उनकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। ठगों ने न सिर्फ उनकी मानसिक शांति छीन ली, बल्कि उनके बैंक खाते से 6.60 लाख रुपये भी ऐंठ लिए। हैरानी की बात यह है कि महिला की मौत के बाद भी ठग लगातार उन्हें कॉल और संदेश भेजते रहे।


कैसे शुरू हुआ ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खेल

पुलिस के अनुसार 5 सितंबर को महिला को एक मैसेजिंग ऐप पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बेंगलुरु पुलिस से जुड़ा बताया और व्हाट्सऐप पर पुलिस का लोगो लगाकर अपनी पहचान पुख्ता करने की कोशिश की।
महिला को एक फर्जी रिपोर्ट दिखाई गई, जिसमें उनके आधार कार्ड की जानकारी जोड़कर उन्हें मानव तस्करी जैसे संगीन मामले में फंसाने की धमकी दी गई।


फर्जी दस्तावेज़ और वीडियो कॉल से बनाई गई दबाव की स्थिति

तीन दिनों तक महिला को लगातार वीडियो कॉल किए गए। इस दौरान उन्हें सुप्रीम कोर्ट, कर्नाटक पुलिस, प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आरबीआई के कथित फर्जी दस्तावेज़ दिखाकर डराया गया। आरोपियों ने कहा कि अगर वह सहयोग नहीं करेंगी तो उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा।


पेंशन खाते से निकाले गए 6.6 लाख रुपये

डर और दबाव में आकर महिला ने अपने बैंक के पेंशन खाते से 6.60 लाख रुपये ठगों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। ट्रांजेक्शन स्लिप भी उनसे साझा करने को कहा गया। पैसे निकलवाने के बाद भी उन्हें फर्जी नोटिस और आदेश भेजे जाते रहे ताकि वह और ज्यादा तनाव में रहें।


मानसिक दबाव ने छीनी जान

लगातार धमकियों और मानसिक उत्पीड़न ने महिला को पूरी तरह तोड़ दिया। 8 सितंबर की सुबह उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ और परिवार तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा। लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।


परिवार की शिकायत पर दर्ज हुआ केस

महिला के बेटे ने उनकी कॉल डिटेल और मैसेज देखकर तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि साइबर ठगी और ‘डिजिटल अरेस्ट’ की वजह से उनकी मां की असामयिक मौत हुई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Guna: गैंगरेप पीड़िता ने खाया जहर; पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती

रिपोर्ट: विजय अहिरवार Guna मध्यप्रदेश के गुना जिले के बमोरी थाना क्षेत्र

Guna: गैंगरेप पीड़िता ने खाया जहर; पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती

रिपोर्ट: विजय अहिरवार Guna मध्यप्रदेश के गुना जिले के बमोरी थाना क्षेत्र

Village Violence Incident: मिर्गी ग्राम में उपद्रवियों का आतंक, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Village Violence Incident: भाटापारा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिर्गी ग्राम में

IPL 2026: 75 रन पर ढही दिल्ली कैपिटल्स, RCB ने 6.3 ओवर में दर्ज की एकतरफा जीत

IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछले 48 घंटे किसी बुरे

Strait of Hormuz से गुजरी LNG की पहली खेप, भारत के लिए राहत भरी खबर

Strait of Hormuz: अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल युद्धविराम कायम है,

Box Office पर गिरी ‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ की कमाई, ‘माइकल’ ने संभाला मोर्चा

Box Office: देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब सिनेमाघरों

MP पेंशनर्स ने उठाई आवाज, जनवरी 2026 से 2% डीआर बढ़ाने की मांग

MP: मध्यप्रदेश में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सरकार के सामने एक महत्वपूर्ण

Canada में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में हंगामा, खालिस्तान समर्थकों ने की नारेबाजी

Canada: पॉपुलर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के कनाडा कॉन्सर्ट में विवाद

Washington DC मेयर चुनाव में भारतीय मूल की रिनी संपत मजबूत, AHC का मिला समर्थन

Washington DC: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में मेयर चुनाव को लेकर

NH43 car accident: एनएच-43 पर बड़ा हादसा टला, नहर में गिरी स्विफ्ट कार, सभी यात्री सुरक्षित

NH43 car accident: कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर के पास नेशनल हाईवे-43

Dawood Ibrahim के करीबी सलीम डोला भारत डिपोर्ट, खुफिया एजेंसियों की पूछताछ शुरू

Dawood Ibrahim: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी माने जाने वाले सलीम

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी, दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में येलो अलर्ट

Weather Update: देश के अधिकांश हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. लोरमी में संदीप पाठक

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पचोर में ट्रक-पिकअप की

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 28 अप्रैल 2026, मंगलवार का दिन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि

Jamshedpur FTS युवा जमशेदपुर की बड़ी उपलब्धि: राष्ट्रीय सम्मेलन “अभिज्ञा 3.0” में जीते 4 पुरस्कार

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur होटल रामाडा, रांची में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय

Bhopal बाग प्रिंट का वैश्विक सफर: पेरिस के ‘फ़ोयर डे पेरिस’ मेले में दिखेगा मध्यप्रदेश की कला का जादू

Bhopal मध्यप्रदेश की विशिष्ट भौगोलिक संकेत (GI) प्राप्त हस्तशिल्प कला 'बाग प्रिंट'