,

Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान मैच के आधे टिकट नहीं बिके, आकाश चोपड़ा ने बताई वजह

Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान मैच के आधे टिकट नहीं बिके, आकाश चोपड़ा ने बताई वजह

BY: MOHIT JAIN

एशिया कप 2025 का क्रेज इस बार उम्मीदों के मुताबिक नजर नहीं आ रहा है। अब तक खेले गए मैचों में खाली स्टैंड्स ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की चिंता बढ़ा दी है। सबसे बड़ी बात यह है कि 14 सितंबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान महामुकाबले के टिकट भी उम्मीद से बहुत कम बिके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हाईवोल्टेज मुकाबले के 50% से ज्यादा टिकट अभी तक नहीं बिक पाए हैं।

आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने इस स्थिति की बड़ी वजह बताई है। उनके अनुसार, टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा की अनुपस्थिति ही टिकट बिक्री में कमी की मुख्य वजह है।

आकाश चोपड़ा ने कहा कि कोहली और रोहित जैसे खिलाड़ी अकेले ही दर्शकों को स्टेडियम तक खींच लाते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जब विराट कोहली रणजी ट्रॉफी का मैच खेलने उतरे थे, तब भी स्टेडियम लगभग खचाखच भरा हुआ था। उनका कहना है कि इन दोनों सुपरस्टार्स की गैरमौजूदगी ने एशिया कप के आकर्षण को काफी हद तक कम कर दिया है।

सिर्फ टिकट महंगे होने की वजह नहीं

चोपड़ा ने साफ किया कि स्टेडियम खाली होने की वजह सिर्फ टिकट की कीमतें या यूएई में कामकाजी दिनों में मैचों का शेड्यूल नहीं है। उनके मुताबिक, अगर रोहित और कोहली खेल रहे होते तो हालात पूरी तरह अलग होते। उन्होंने कहा कि अगर पहले किसी मैच में 5 हजार दर्शक आए थे, तो इन दोनों खिलाड़ियों की मौजूदगी में वही संख्या 10 से 15 हजार तक पहुंच सकती थी।

स्टेडियम खाली रहने से बढ़ी चिंता

अब तक बांग्लादेश, भारत और अफगानिस्तान अपने-अपने मुकाबले खेल चुके हैं, लेकिन किसी भी मैच में बड़ी संख्या में दर्शक नजर नहीं आए। ऐसे में भारत-पाकिस्तान जैसे हाईप्रोफाइल मैच का आधे से ज्यादा टिकट बिकना बाकी रह जाना, फैंस की दिलचस्पी पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

एशिया कप को लेकर दर्शकों की यह ठंडी प्रतिक्रिया सीधे तौर पर रोहित शर्मा और विराट कोहली की अनुपस्थिति से जुड़ी बताई जा रही है। क्रिकेट जानकार मानते हैं कि अगर दोनों खिलाड़ी मैदान पर उतरते, तो एशिया कप 2025 का नजारा पूरी तरह अलग होता।

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…