,

मनसे का कपिल शर्मा को अल्टीमेटम: “शो में मुंबई को बॉम्बे कहना बंद करो”

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

महाराष्ट्र में राजनीतिक बयानबाजी का दौर तेज़ हो गया है। राज्य में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों से पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने एक नया मुद्दा उठा दिया है। पार्टी के नेताओं ने फिल्मी जगत के कई सितारों को चेतावनी दी है कि वे मुंबई को ‘बॉम्बे’ कहना बंद करें। इस विवाद में अब कॉमेडियन कपिल शर्मा का नाम भी आ गया है।


सोशल मीडिया पर चेतावनी दी मनसे नेता ने

मनसे के फिल्म विंग प्रमुख अमेय खोपकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कपिल शर्मा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि “कपिल शर्मा के शो में एंकर, सेलिब्रिटी गेस्ट और यहां तक कि सांसद भी मुंबई को बॉम्बे कहकर संबोधित कर रहे हैं। यह बिल्कुल गलत है।”

खोपकर ने आगे कहा कि 1995 में राज्य सरकार और 1996 में केंद्र सरकार ने ‘मुंबई’ को आधिकारिक नाम के तौर पर मान्यता दी थी। चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे शहरों के नाम बदलने से पहले ही बॉम्बे का नाम मुंबई कर दिया गया था। उन्होंने सभी से “मुंबई नाम का सम्मान रखने” की अपील की और चेतावनी भी जारी की।


शो का वीडियो भी किया शेयर

अमेय खोपकर ने अपने पोस्ट में कपिल शर्मा शो का वह हिस्सा भी साझा किया, जिसमें अभिनेत्री हुमा कुरैशी मुंबई को ‘बॉम्बे’ कहती नजर आ रही हैं। मनसे इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर ट्रेंड कराने के लिए #BombayToMumbai हैशटैग भी चला रही है।


चुनाव से पहले नया मुद्दा

मनसे का यह बयान ऐसे समय में आया है जब महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव नजदीक हैं। पार्टी पहले भी ‘मराठी अस्मिता’ और स्थानीय पहचान से जुड़े मुद्दों को लेकर सुर्खियों में रही है। अब ‘मुंबई बनाम बॉम्बे’ विवाद को उठाकर मनसे ने एक बार फिर अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है।

Ankit Sharma Murder Case: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद

Ankit Sharma Murder Case दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Jamtara Theft Case: बंद पड़े घर में लाखों की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Report: Ratan kumar Jamtara Theft Case जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र

Drug Overdose Case: संदिग्ध नशे से किसान की मौत, अवैध कारोबार पर उठे सवाल

गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के कुड़का गांव में 40 वर्षीय

फिर आमने-सामने होंगे India vs Pakistan, एशियन लीजेंड्स लीग 2026 में होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले का रोमांच

Mayawati ने योगी सरकार का जताया आभार, संत रविदास नगर का नाम बहाल होने पर कही बड़ी बात

Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा

Lormi Murder Case: चरित्र शंका में कुल्हाड़ी से अधेड़ की हत्या, आरोपी हिरासत में

Lormi Murder Case में जिले के लोरमी के सुदूर वनांचल क्षेत्र मौहामाचा

Illegal Liquor Raid: अवैध शराब पर कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार

Illegal Liquor Raid के दौरान छुरा थाना क्षेत्र के कांदागड़ी गांव में

Hockey World Cup से पहले बदली टीम इंडिया की जर्सी, नीले की जगह केसरिया रंग पर छिड़ा विवाद

Hockey World Cup: भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम आगामी हॉकी विश्व

Pakistan की कोयला खदान में भीषण धमाका, 32 मजदूरों की मौत, 10 लापता

Pakistan: दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में स्थित एक कोयला खदान में