,

नेपाल में फंसे भाजपा नेता और यूपी के 10 व्यापारी, परिजनों से संपर्क टूटा; होटल में ली शरण, वीडियो बनाकर बताई आपबीती

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

मुजफ्फरनगर: नेपाल की राजधानी काठमांडू में भड़की हिंसा के बीच मुजफ्फरनगर के भाजपा नेता सुनील तायल और उनके साथ गए 9 व्यापारी फंस गए हैं। ये सभी लोग 7 सितंबर को काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद जब वे स्थानीय बाजार घूमने निकले, तभी अचानक हिंसा फैल गई। हालात बिगड़ते देख वे अपना सामान और पैसा वहीं छोड़कर पास के एक होटल में शरण लेने पर मजबूर हो गए।


हिंसा के बाद संपर्क बाधित

व्यापारियों के परिजनों का कहना है कि काठमांडू में हिंसा के बाद इंटरनेट और बिजली सेवाएं प्रभावित हो गईं, जिसके चलते उनसे संपर्क टूट गया। हालांकि बुधवार को परिजनों की उनसे संक्षिप्त बातचीत हो पाई, जिसमें उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और जल्द भारत लौटने की इच्छा जाहिर की।


सरकार ने लिया संज्ञान

मामले की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय से तत्काल संपर्क साधा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत सरकार जल्द ही सभी को सुरक्षित भारत वापस लाने की व्यवस्था करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता सुनील तायल लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं और वर्तमान में जिला संयोजक मंत्री के पद पर कार्यरत हैं।


नेपाल में फंसे लोगों की सूची

  1. सुनील तायल – जिला संयोजक, भारतीय जनता पार्टी, मुजफ्फरनगर
  2. प्रवीण गुप्ता – व्यापारी
  3. कुलदीप सिंह – व्यापारी
  4. पवन कुमार – व्यापारी
  5. वरुण धनखड़ – व्यापारी
  6. भोपाल सिंह – व्यापारी
  7. सुशील त्यागी – व्यापारी
  8. आशु बंसल – व्यापारी
  9. सचिन गुप्ता – व्यापारी

परिवारों की बढ़ती चिंता

परिवारजन नेताओं और व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और भारत सरकार हर संभव कदम उठाकर सभी को सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए प्रयासरत है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा