,

सुल्तानपुर लूट के आरोपी मृतक मंगेश यादव के परिजनों से मिले सपा प्रमुख अखिलेश यादव, न्याय दिलाने का दिया भरोसा

- Advertisement -
Ad imageAd image
SP chief Akhilesh Yadav

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को मंगेश यादव के परिजनों से मिले। मालूम हो कि मंगेश सुल्तानपुर लूट का आरोपी था जिसकी पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई थी। अखिलेश यादव लगातार ही इस एनकाउंटर को हत्या बता रहे हैं। उनका आरोप रहा है कि कि मंगेश को उसके घर से उठाकर उसकी हत्या करी गई है।

दूसरी तरफ गुरुवार को यूपी डीजपी ने पत्रकार वार्ता करके मंगेश के एनकाउंटर में शामिल होने के तथ्य दिए। साथ ही बताया कि उसका कैसे एनकाउंटर हुआ। इधर अखिलेश यादव का कहना है कि मंगेश यादव को पुलिस ने घर से उठाकर फर्जी एनकाउण्टर में हत्या कर दी। शुक्रवार को मंगेश के शोकाकुल पिता, मां और बहन ने अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा उत्पीड़न किए जाने की भी जानकारी दी। अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
जौनपुर के गांव अगरौरा थाना बक्सा से आए मंगेश यादव के पिता राकेश यादव, मां शीला देवी और बहन प्रिंसी यादव के ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। सुल्तानपुर के सर्राफ की दुकान पर 28 अगस्त 2024 को लूट हुई थी। 2 सितम्बर 2024 की रात दो बजे पुलिस मंगेश को घर से उठाकर ले गई। 3-4 सितम्बर 2024 को दिन में पुलिस घर आई और कहा कि पूछताछ हो रही है। तुम्हारा लड़का छोड़ दिया जाएगा। 5 सितम्बर 2024 को उसकी पुलिस अभिरक्षा में फर्जी एनकाउण्टर में हत्या कर दी गई। पुलिस वालों ने कहा जाओ सुल्तानपुर के पोस्टमार्टम हाउस में लाश ले आओ।

पीड़ित परिवारीजनों ने बताया कि पुलिस ने जबर्दस्ती दबाव डालकर वीडियों बनाया है जिसमें झूठ के सिवा कुछ नहीं है। जो वीडियो पुलिस प्रसारित कर रही है उसमें दबाव में उनसे मनमाफिक बयान दिलवाया गया है। पूरा गांव सच्चाई बता रहा है। मंगेश को जबरदस्ती अपराधी बताकर पुलिस एनकाउण्टर कर वाहवाही लूट रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Rishabh Pant Land Request: उत्तराखंड में बसना चाहते हैं ऋषभ पंत, आधी रात को सीएम धामी से मांगी मदद

Rishabh Pant Land Request भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत

‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल-प्र‍ीति जिंटा, CM Yogi से की मुलाकात

CM Yogi: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री प्रीति जिंटा अपनी आगामी

सायोनी घोष ने PM Modi से की पहली मुलाकात, सोशल मीडिया किया पोस्ट

PM Modi: तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर नए राजनीतिक गुट का हिस्सा

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. गरियाबंद में कमरभर

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शनिवार, 8 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित