,

करिश्मा कपूर के बच्चों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, पिता संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति में मांगा हिस्सा

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पति और व्यवसायी संजय कपूर के निधन के बाद उनकी 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ गया है। संजय कपूर का इस साल 12 जून को लंदन में पोलो खेलते समय अचानक निधन हो गया था। उनके अचानक निधन के बाद परिवार में संपत्ति को लेकर तनाव बढ़ गया है।

बच्चों ने की संपत्ति में हिस्सेदारी की मांग

करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा और किआन ने अपने दिवंगत पिता की संपत्ति में हिस्सेदारी के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। बच्चों की याचिका में संजय कपूर की 21 मार्च 2025 की वसीयत को संदिग्ध और फर्जी बताया गया है। दिल्ली हाईकोर्ट में इस याचिका पर 10 सितंबर को सुनवाई होने की संभावना है।

सौतेली मां प्रिया सचदेव पर आरोप

याचिका में आरोप लगाया गया है कि संजय कपूर ने न तो वसीयत का उल्लेख किया और न ही उनकी सौतेली मां प्रिया सचदेव या किसी अन्य ने वसीयत के अस्तित्व का संकेत दिया। याचिका में यह भी दावा किया गया है कि प्रिया सचदेव ने कथित वसीयत अपने मन-मुताबिक बनाई, जिसमें उनके दो सहयोगियों दिनेश अग्रवाल और नितिन शर्मा का भी नाम शामिल है।

पिता के साथ बच्चों का संबंध

समायरा और किआन की याचिका में यह बताया गया है कि संजय कपूर के आकस्मिक निधन तक उनके पिता के साथ उनका संबंध बहुत मजबूत था। वे अक्सर साथ यात्रा और छुट्टियाँ मनाते थे। इसके अलावा, वे अपने पिता के व्यक्तिगत और व्यावसायिक मामलों में नियमित रूप से शामिल रहते थे।

Kulagarh Valley Bridge : मलबे और भारी बोल्डरों से टूटा वैली ब्रिज, तीन सीमांत घाटियों का संपर्क कटा

Kulagarh Valley Bridge: पिथौरागढ़/धारचूला। उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से

Madhupur School Theft: मधुपुर में निजी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, नौ पंखे और जैप जवानों के मेस से आटा ले गए चोर

रिपोर्टरू इम्तियाज अंसारी Madhupur School Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के मचवाटांड़ स्थित

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में