मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मऊगंज के बहुती जल प्रपात का किया अवलोकन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को मऊगंज जिले के नई गड़ी जनपद पंचायत में स्थित बहुती जल प्रपात का अवलोकन करने पहुंचे। उन्होंने वाटरफॉल के पास जाकर व्यू प्वाइंट से गिरती हुई दूधिया जलधारा का नजारा देखा और वहां उत्पन्न इंद्रधनुष की सुंदरता का आनंद लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जल प्रपात के समीप गौपूजन किया। रकरी गांव के गौसेवक सौखीलाल यादव, जो जंगल में विचरण करती गौमाताओं को अपनी आवाज़ से बुलाने की कला रखते हैं, ने भी मुख्यमंत्री को भेंट की। साथ ही, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम की दीदियों ने डॉ. यादव का सम्मान करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया।

पारंपरिक स्वागत:
मुख्यमंत्री का बहुती में पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मऊगंज की छात्राओं ने बघेली शैली में नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि स्थानीय कलाकारों के दल ने अहिरहाई लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, पशुपालन डेयरी राज्यमंत्री लखन पटेल, विधायक गिरीश गौतम, दिव्यराज सिंह, प्रदीप पटेल, कमिश्नर रीवा बी.एस. जामोद, आई.जी. गौरव राजपूत, कलेक्टर संजय जैन और पुलिस अधीक्षक प्रजापति सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिक मौजूद थे।

पर्यटन विकास की योजना:
कलेक्टर संजय जैन ने बताया कि बहुती जल प्रपात को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 10 करोड़ रुपए की कार्ययोजना प्रस्तावित की गई है। योजना के तहत प्रपात के अपस्ट्रीम में स्टॉप डैम का निर्माण किया जाएगा, जिससे जल संचय होगा और प्रपात की धारा पूरे वर्ष स्थिर रहेगी।

प्रदेश का सबसे ऊँचा जलप्रपात:
बहुती जल प्रपात रीवा से 75 किलोमीटर दूर मऊगंज जिले में स्थित है और यह पूरे मध्यप्रदेश का सबसे ऊँचा प्रपात है। सेलर नदी 650 फीट की ऊँचाई से दो धाराओं में गिरती है, जिसके नीचे सुंदर कुंड और घने वन हैं। जुलाई से सितम्बर तक यह प्रपात अपने चरम सौंदर्य पर होता है। प्रपात के पास अष्टभुजा देवी का प्रसिद्ध मंदिर भी स्थित है। सड़क मार्ग से प्रयागराज और बनारस से यह स्थल आसानी से जुड़ा हुआ है, जिससे उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। प्रपात के निकट भैंसहाई में प्रागैतिहासिक काल के भित्ति चित्र भी पाए गए हैं।

Illegal Liquor Smuggling: सीतापुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 95 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Illegal Liquor Smuggling: अम्बिकापुर, सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र में पुलिस ने

Hospital Inspection: सीतापुर 100 बिस्तर अस्पताल का औचक निरीक्षण, कई गंभीर खामियां उजागर

Hospital Inspection: सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित 100 बिस्तर अस्पताल का बीती

Aaj ka Panchang: जानकी नवमी और श्री हरि जयंती पर बन रहे विशेष योग

शनिवार, 25 अप्रैल 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद

Horoscope: जानें आज का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए कल का दिन राहत भरा रहेगा। लंबे

Panchayati Raj Diwas : लोकतंत्र की सशक्त धारा, पंचायती राज व्यवस्था

Panchayati Raj Diwas : भारत की प्राचीनतम लोकतांत्रिक परंपराओं में से एक

PoliceRaid : रायपुर में ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘3 Stumps’ पर बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर रेड

रायपुर ब्यूरो PoliceRaid : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी

UP ATS Action: यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, ISI नेटवर्क से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार

रिपोर्ट- राशिद UP ATS Action: नोएडा से दबोचे गए तुषार चौहान उर्फ

Roorkee: डीजे के शोर से भड़का विवाद, जमकर हुआ पथराव, कई घायल

Report by: Salman Malik Roorkee: उत्तराखंड के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला

Ai Job Cuts : AI के बढ़ते प्रभाव से टेक सेक्टर में छंटनी तेज, हजारों नौकरियां खतरे में

Ai Job Cuts : टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर

Chardham Yatra में गंगोत्री-यमुनोत्री में गंदगी पर सख्ती, 100 बोरे कपड़े हटाए गए, श्रद्धालुओं से स्वच्छता की अपील

रिपोर्टर: विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी Chardham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होते

CommodityNews : सोने-चांदी की कीमतों में नरमी, वैश्विक संकेतों से बाजार पर दबाव

मुंबई: घरेलू वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को सोना और

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ 2027 में होगी रिलीज, पहला लुक आया सामने

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने

Pawan Khera को बड़ा झटका, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका की खारिज

Pawan Khera को गुवाहाटी हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने