UP सरकार को बड़ी राहत, शिक्षक भर्ती से जुड़े हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
UP government

उत्तर प्रदेश के लिए इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। जो कि वहां की सरकार के साथ लोगों को भी बड़ी राहत बनकर आई है। सर्वोच्च न्यायालय ने इलाहबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें उच्च न्यायालय ने यूपी सरकार से 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती को रद्द कर दिया था और नई लिस्ट तैयार करने को कहा था। इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार इलाहाबाद हाईकोर्ट को नोटिस जारी करते हुए जवाब भी मांगा है। इस मामले में अगली सुनवाई 23 सितंबर को होगी।

सीजीआई डीवाई चंद्रचूड की बेंच वाली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उन्हें हाईकोर्ट के एकल जज पीठ और खंडपीठ के फैसले के अध्ययन के लिए वक्त चाहिए। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा था कि अगर कोई रिजर्वेशन कैटेगरी का आवेदक जनरल कैटेगरी के बराबर मेरिट हासिल करता है तो उसे सामान्य वर्ग में ही मानना चाहिए। ऐसे में यूपी में नौकरी कर रहे शिक्षकों के बड़े वर्ग की नौकरी जाने का खतरा था।

Kalka Traffic Management: कालका में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस का सख्त एक्शन

Kalka Traffic Management: कालका से गुरसिमरन की रिपोर्ट के अनुसार, शहर में

Panchkula Mayor Election: पंचकूला मेयर चुनाव, श्यामलाल बंसल की सादगी बनाम आक्रामक राजनीति

Panchkula Mayor Election: पंचकूला नगर निगम चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार

Bhopal जल संरक्षण में सभी की सहभागिता हो, सबको जोड़ें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मंत्रि-परिषद् की बैठक से