इंदौर में हादसा: करंट से कारीगर की मौत, भतीजा घायल, स्कूल संचालक पर केस दर्ज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर: नगीन नगर इलाके में एल्युमीनियम की खिड़की लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक कारीगर की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने जांच के बाद स्कूल संचालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।


कैसे हुआ हादसा?

एरोड्रम थाना पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान संजय काकरवाल (पुत्र लखनलाल), निवासी राजनगर, के रूप में हुई है। वह 24 जून को अपने भतीजे शुभम के साथ नगीन नगर स्थित एमबीएस स्कूल में एल्युमीनियम की खिड़की लगाने गया था।

दोनों दूसरी मंजिल पर काम कर रहे थे कि अचानक खिड़की का एल्युमीनियम फ्रेम पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। करंट लगते ही संजय नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शुभम झुलसकर घायल हो गया।


अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका

घटना के बाद घायल शुभम ने तुरंत चाचा को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। वहीं शुभम को प्राथमिक उपचार दिया गया।


जांच में लापरवाही सामने आई

पुलिस जांच में पता चला कि स्कूल परिसर में सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे। शुभम के बयान के आधार पर पुलिस ने स्कूल संचालक दिनेश कुमावत (निवासी नंदन नगर) के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है।


पहले भी हो चुका ऐसा हादसा

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इलाके में हाईटेंशन तार इमारतों के काफी करीब से गुजरते हैं। पहले भी कई बार छोटे-मोटे हादसे हो चुके हैं, लेकिन इस बार कारीगर की जान चली गई।

Loot Case : ट्रक चालक पर जानलेवा हमला कर लूट, आरोपी मनीराम उसेंडी गिरफ्तार

रिपोर्ट: अभिषेक सिंह, भानुप्रतापपुर Loot Case : भानुप्रतापपुर में ट्रक चालक पर

Monsoon 2026 : इस दिन केरल पहुंचेगा मॉनसून, IMD ने जारी की संभावित तारीख

Monsoon 2026 : India Meteorological Department यानि (IMD) ने दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 2026

Diesel Black Marketing : रायपुर में अवैध डीजल भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 620 लीटर डीजल जब्त

Diesel Black Marketing : पेट्रोल-डीजल संकट के बीच पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Fuel Saving : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने छोड़ा काफिला, ईंधन बचत की पहल

Fuel Saving : प्रधानमंत्री के आह्वान पर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा फैसला

Mahasamund में घर पर गिरी आकाशीय बिजली, आग लगने से पूरा मकान जलकर खाक

Report by: Tarachand Patel Mahasamund जिले के बागबाहरा ब्लॉक स्थित ग्राम बाघामुड़ा

Khairagarh में मौसम ने ली करवट, तेज बारिश और आंधी से गर्मी से मिली राहत

Report by: Khilesh Verma Khairagarh जिले में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम बदल

3 रुपये महंगा हुआ Petrol Diesel, ट्रांसपोर्ट से रसोई तक पड़ेगा असर

Petrol Diesel: देशभर में एक बार फिर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की