दुर्ग से रायपुर रवाना हुए विधायक गजेंद्र यादव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MLA Gajendra Yadav left for Raipur from Durg

मंत्रिमंडल शपथग्रहण समारोह में होंगे शामिल

दुर्ग। दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव बुधवार देर शाम रायपुर के लिए रवाना हो गए। वे गुरुवार सुबह 10:30 बजे होने वाले मंत्रिमंडल शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

मीडिया से चर्चा के दौरान जब उनसे मंत्रिमंडल की रेस को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि “पार्टी का निर्देश सर्वोपरि है”। यादव ने आगे कहा कि संगठन और नेतृत्व जो निर्णय करेगा, वही अंतिम होगा।

बताया जा रहा है कि वे आज रात रायपुर में ही रुकेंगे और शपथग्रहण समारोह में पार्टी विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहेंगे।

दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में यादव का नाम लंबे समय से सक्रिय और प्रभावी नेताओं में गिना जाता है। यादव फैक्टर को देखते हुए राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि गजेंद्र यादव का नाम संभावित मंत्रियों की सूची में सबसे आगे चल रहा है।

इससे पहले भी कई बार पार्टी बैठकों और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा होती रही है। अब सबकी निगाहें कल होने वाले शपथग्रहण समारोह पर टिकी हैं कि क्या गजेंद्र यादव को मंत्रिमंडल में स्थान मिलेगा।

Devkinandan Thakur Statement: देवकीनंदन ठाकुर बोले- युवाओं को गीता का ज्ञान जरूरी, सनातन बोर्ड के गठन की उठाई मांग

Devkinandan Thakur Statement: प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने प्रेसवार्ता के दौरान शिक्षा,