,

बिजनौर में मासूम से रेप के आरोपी को 25 साल की कैद, 60 हजार जुर्माना

UP News

बिजनौर में कीरतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन महीने पहले मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को आज कोर्ट ने 25 साल के कठोर कारावास और 60 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट, कल्पना पांडे की अदालत ने आरोपी विजेंद्र को धारा 6 पॉक्सो एक्ट के तहत सजा सुनाई। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कल्पना पांडेय ने अर्थदंड की राशि में से 30 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाने के आदेश दिए हैं।

थाना किरतपुर के एक गांव निवासी ने व्यक्ति ने थाना किरतपुर में तहरीर दी थी उसकी आठ वर्षीय धेवती उसके यहां छुट्टियों में आई थी। सात जून 2024 को धेवती अन्य बच्चों के साथ अरुण के ट्यूबवेल पास खेल रही थी। इसी दौरान बिजेंद्र आया और उसकी धेवती को खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया।

बच्चों के शोर मचाने पर बिजेंद्र पीड़िता को खेत में छोड़कर भाग गया। पीड़िता घायलावस्था में खेत में पड़ी मिली थी। उसके कपड़े खून से लथपथ थे। पीड़िता ने कोर्ट में अपने बयान में दुष्कर्म करने की बात बताई थी। कोर्ट ने इस मामले में बिजेंद्र को आठ वर्षीय पीड़िता से दुष्कर्म का दोषी पाते हुए 25 वर्ष की सजा सुनाई है।

18 दिन में चार्जशीट दायर होने के बाद 87 दिन में हुई सजा
बालिका से दुष्कर्म की घटना के बाद 87 दिनों के रिकार्ड समय में सजा सुनाई गई है। इस मामले में घटना के 18 दिन बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी। अभियोजन पक्ष ओर से न्यायालय में 11 गवाह पेश किए गए। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की मॉनिटरिंग की और साक्ष्य पेश करने में दिलचस्पी ली। अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किए गए साक्ष्य के आधार पर बिजेंद्र को दोषी पाया गया।

ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत इस केस को चिन्हित किया गया था। मॉनिटरिंग करते हुए पैरवी कर्ता को समय-समय पर दिशा निर्देश दिए गए। कोर्ट में पुलिस और अभियोजन विभाग की मजबूत पैरवी के चलते महज 87 दिन में ही सजा कराई गई। – राम अर्ज, एएसपी देहात, बिजनौर

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…